फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हे भगवान! पत्नी ने गलती से सवा लाख रुपए चूल्हे में जला डाले

विज्ञापन
विज्ञापन
अब इसे घटना को पढ़ने के बाद क्या कहेंगे? पत्नियों से पति के त्रस्त रहने के मामले तो आप आए दिन सुनते रहते होंगे। पर ये मामला तो कुछ ऐसा है कि बस इस पति की हालत को जानकर अवाक रह जाएंगें।
विज्ञापन


डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक चीन के शाओशान में रहने वाले 35 साल के वैंग इन दिनों एक बड़े कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे।

अब प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे तो उन्होंने कई लोगों को काम पूरा करने के लिए हायर भी किया था। इसमें कई मजदूर भी थे जिनकी पेयमेंट उन्हें करनी थी।

रुपए दोस्तों से मांगे थे

वैंग बिन ने मजदूरों को रुपए देने के लिए खुद के पास रुपए ना होते हुए सभी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मदद ली थी।

कई जगह से मदद मिलने के बाद उसने सवा लाख रुपए जुटा लिए और घर पर ही रखने की सोची। उसे लगा कि जब इन पैसों को कल ही बांटना है तो बैंक जाने की क्या जरूरत।

वो अपनी पत्नी हाओ बिन के पास गया और सवा लाख रुपए कहीं संभाल कर रख देंगे को बोला। हाओ को लगा कि इतनी बड़ी रकम को चूल्हे के अंदर रख देना ठीक होगा। सुबह उसमें से निकाल लिया जाएगा।

लो भईया! बना दी चूल्हे पर चाय

लेकिन अगले ‌दिन सुबह हाओ उठी और उसने चूल्हे पर चाय बना डाली। जैसे ही उसने चाय के लिए पानी उबालना शुरू किया उसने देखा कि सारे नोट जलना शुरू हो गए।

तभी उसे ख्याल आया कि उसने क्या कर डाला। ‌दिमाग से फिसल ही गया कि उसने चूल्हे में रुपए छुपाए थे। सारे नोट जल गए।

इसके बाद तो हाओ के पति वैंग को तो जैसे सदमा लग गया। अब इससे पहले की वो अपना गुस्सा दिखाता, हाओ पहले से ही काफी दुखी नजर आ रही थी।

विज्ञापन

बैंक नहीं कर पाया मदद

वैंग के पास सवा लाख रुपए जल जाने के बाद अपनी पत्नी को मनाने और समझाने के अलावा कोई चारा नहीं था। नोट इतनी बुरी तरह से जल चुके थे कि उनका कुछ नहीं किया जा सकता था।

ऐसे में वाओ जले हुए नोट लेकर चीन के ही बैंक में पहुंचा। उसे लगा कि ऐसा करने से शायद नोट वहां बदल जाएंगें। पर बैंक ने भी ऐसा करने से मना कर दिया।

बैंक ने कहा कि ये बस जले हुए कागज के टुकड़े बचें हैं जिन्हें वो नहीं ले सकते। अब सवा लाख रुपए का वैंग को चूना झेलना ही पड़ा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें