फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते के भौंकने से तंग आकर यहां लोग करते हैं ऐसा काम, तस्वीरें देखना भी है मुश्किल

Tue, 19 Sep 2017 11:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
Dog - फोटो : AsiaWire
विज्ञापन
एक शख्स अपने कुत्ते के भौंकने से परेशान था। बेजुबान जानवर की आवाज इसे इतनी कर्कश लगी कि वह उसे बाजार ले गया। यहां सड़क किनारे एक तथाकथित जानवरों का डॉक्टर बैठता है जिसका पेशा कुत्तों को गूंगा बनाना है।
विज्ञापन


क्लीनिक के नाम पर बस एक कुर्सी, एक बेंच, चंद औजार और एक असिस्टेंट है। महिला ने डॉक्टर को अपनी परेशानी बताई तो उसने कुत्ते को बेंच पर बैठाया और उसकी एक टांग में एनेस्थेसिया की सूई दे दी। इंजेक्शन लगने के बाद कुत्ते की हालत अधमरी हो गई। वह हिल-डुल नहीं पा रहा था। इसके बाद उस डॉक्टर ने कुत्ते के ऊपरी और निचले जबड़े में तार बांध दिया और महिला असिस्टेंट से उसे खींचने कहा ताकि कुत्ते का मुंह खुल जाए।

पढ़ें: आपके डॉगी के लिए यहां खुला है बार, मेन्यू भी है मजेदार

 

रोड साइड क्लीनिक में कुत्तों पर होता है जुल्म

Dog - फोटो : AsiaWire
जालिम डॉक्टर ने चिमटे जैसा एक औजार मासूम जानवर के गले में डाला और उसका वोकल कॉर्ड नोंच डाला। अब यह कुत्ता भौंक तो सकेगा लेकिन उसके भौंकने पर कोई आवाज नहीं आएगी। वह गूंगा हो चुका था। कतार में इस जैसे और भी जानवर खड़े थे जो अपने साथ बदसलूकी होने का इंतजार कर रहे थे।

डॉक्टर साहब इस सेवा के लिए करीब 400 से 900 रुपये वसूलते हैं। न तो इनके पास डॉक्टरी करने का लाइसेंस है, न ही इनकी महिला असिस्टेंट के पास। उन्होंने एक पेट शॉप में काम करने के दौरान डिवोकलाइजेशन का 'हुनर' सीखा था। और तो और ये जनाब एक ही औजार, बिना ढंग से साफ किये, कई कुत्तों की सर्जरी में इस्तेमाल करते हैं। हालांकि अब इनके खिलाफ जांच चल रही है।

पढ़ें: पति की जगह बनवाई कुत्ते की तस्वीर, वायरल हो रही है यह मेहंदी की डिजाइन

 

'कुत्ते की भलाई के लिए करवाते हैं ऐसा काम'

Dog - फोटो : AsiaWire
वहीं, इनके ग्राहकों का कहना है कि वह अपने कुत्ते के साथ ऐसा व्यवहार उसकी भलाई के लिए करते हैं। एक ने तो यह तक कह डाला कि पड़ोसियों को उसके डॉगी की आवाज अच्छी नहीं लगती थी। इसलिए उसने फैसला किया कि कुत्ते को सड़क पर लावारिस छोड़ने से अच्छा है कि वह उसे गूंगा बनाकर अपने ही पास रखे। 

पढ़ें: जार में फंसा है कुत्ते का सिर, क्या निकाल सकते हैं आप?

  

 
विज्ञापन

इस घटना का वीडियो

Dog - फोटो : AsiaWire
ताज्जुब है! अगर लोगों को कुत्ते के साथ मजबूरी में ऐसा सुलूक करना ही पड़ता है तो कम से कम उसे अच्छे अस्पताल तो ले जाते, यूं पैसे बचाने के लिए झोला छाप डॉक्टर के पास ले जाकर उनकी जान जोखिम में तो न डालते!

देखें इस घटना का वीडियो जिसे 'एशिया वायर' के सौजन्य से 'मेट्रो' ने पोस्ट किया है-


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें