फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बिल्डिंग से बहा इतना सारा खून, हॉरर मूवी जैसा था वो मंजर

Mon, 18 Sep 2017 02:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
लाशों से निकला खून सड़क पर फैला - फोटो : KATC
विज्ञापन
प्राइवेट प्रॉपर्टी पर बनी इस इमारत से अचानक खून बहने लगा। देखते दी देखते परिसर में बना रोड लाल रंग का हो गया। जब से यह एक तस्वीर लोगों के बीच आई है वे इसकी तुलना हॉरर मूवी से करने लगे हैं। दरअसल, जिस बिल्डिंग से इतना सा खून 'लीक' हुआ वह एक शवदाह गृह है। यहां काम करने वाले लोगों ने बताया कि पिछले 11 साल में ऐसा पहली बार हुआ है।
विज्ञापन


पढ़ें: शॉपिंग कर रही थी महिला, मार्केट में ही हो गई डिलीवरी, देखें वीडियो

 

11 साल में पहली बार घटी है ऐसी घटना

Funeral Home - फोटो : KATC
अमेरिका के लूसियाना में स्थित ग्रीनओक्स फ्यूनरल होम के कर्मियों को जैसे ही इसका पता लगा उन्होंने फौरन सफाई की। साथ ही गलती मानते हुए बताया कि फ्यूनरल होम के सीवेज सिस्टम में लगे एक पाइप के फटने के कारण खून बाहर निकल आया। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि उनका सीवेज सिस्टम पब्लिक सीवर से जुड़ा नहीं है, इसलिए डरने की बात नहीं है। 

पढ़ें: बेटे के शव को लेकर रातभर भीगता रहा परिवार, इस वजह से नहीं हुए घर में दाखिल

 
विज्ञापन

प्राइवेट शवदाह गृह में घटी घटना

Funeral Home - फोटो : Google Map
पर्यावरण स्वास्थ्य विभाग ने फौरन मामले की जांच की और पाया कि शवों की बदबू मिटाने के लिए उन पर लगाया जाने वाला केमिकल भी खून के साथ लीक हुआ था। हालांकि इस लिक्विड से लोगों को कोई नुकसान नहीं होता क्योंकि यह फॉर्मलडीहाइड से बनता है जो कीटाणुओं को मारता है। तस्वीर देखने के बाद एक शख्स ने कहा, 'ये जानकर की बिल्डिंग से निकलने वाला खून इंसानों की लाश से निकला, दो पल के लिए वह सोच में पड़ गया कि यहां काम करने वाले लोगों को कितना सख्त और हिम्मत वाला होना होता होगा।'


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें