यूनाइटेड किंगडम के मिडलैंड्स सफारी पार्क से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है। इस वीडियो में एक जिराफ का सिर कार की खिड़की में फंस जाता है और जिसके बाद वह घायल हो जाता है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
2 of 4
giraffe smash mirror
8 अप्रैल को यह कपल इंग्लैंड के वोर्सेटरशायर के पार्क में घूमने गया था। इस पार्क में दूर-दूर से लोग घूमने आते हैं और जानवरों को खाना खिलाते हैं लेकिन पार्क के निर्देशानुसार जानवरों को खाना खिलाते समय कार की खिड़कियां आधी बंद होनी चाहिए।
विज्ञापन
3 of 4
giraffe smash mirror
ऐसा ही कुछ इस कपल के साथ भी हुआ। गाड़ी में बैठे दोनों लोग जिराफ को हाथ से खाना खिला रहे थे लेकिन भूखे जिराफ ने बहुत सारा खाना देखकर कार के अंदर अपना सिर घुसा दिया जिसे देखकर लड़की का ब्वॉयफ्रेंड घबरा गया।
जिराफ का सिर गाड़ी के अंदर आने के बाद अंदर बैठा कपल घबरा कर कार के शीशे बंद करने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद गाड़ी का शीशा ही टूट गया। इस घटना में जिराफ को भी चोट लगी है। देखें वीडियो-