फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते से शादी करना चाहता था ये शख्स, बदले में क्या मिला?

Wed, 08 Jul 2015 03:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एक आदमी को अपने कुत्ते से शादी करने की बात पर अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ गया। फ्लोरिडा के रहने वाले रायन अल्हर ने अपने कुत्ते रोक्को से शादी करने की बात लिखी और इसपर कोर्ट तक का आर्डर आ गया।
विज्ञापन


रायन ने फेसबुक पर पोस्ट लिखा,''अगर आप अपने कुत्ते से प्यार करते हैं तो उससे शादी करना अजीब कैसे हो सकता है? मैं अपने कुत्ते रोक्को से प्यार करता हूं और वह मुझसे। हो सकता है एक दिन हम दोनों की शादी ही हो जाए''।

कुत्ते से शादी और समलैंगिक विवाह में इस तरह तुलना करना रायन को मंहगा पड़ा जब सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि दुनिया भर में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी से धोना पड़ा हाथ

इसी कारण रायन को नौकरी पर रखने वाली कंपनी ग्रेस इंवेस्टमेंट ग्रुप ने उसे नौकरी से निकाल दिया। रायन ने बताया," मुझे नहीं पता था कि वहां किसी को फेसबुक चलाना आता है। मेरा इरादा इस पोस्ट को लिख कर किसी को नीचा दिखाना नहीं था, मेरे भी गे दोस्त हैं और मुझे कोर्ट के फैसले से कोई शिकायत नहीं है।"

वह कहते हैं कि वे जानते हैं कि समलैंगिक विवाह को जानवरों के विवाह से तुलना करना घिसा पिटा तरीका हो चुका है जिसे एलजीबीटी वाले अपने हक की लड़ाई लड़ते वक्त अक्सर इस्तेमाल करते हैं।

अल्हर ने बताया कि कंपनी अधिकारियों ने उससे कहा कि उसके फेसबुक पोस्ट के कारण वे उसे नौकरी से निकाल रहे हैं। हालांकि फ्लोरिडा ऐसी जगह है जहां कंपनी वाले अपने कर्मचारियों को किसी भी वजह से जब चाहें निकाल सकते हैं।

शादीशुदा अल्हर कहते हैं,'' मैं यह सबको इसलिए बता रहा हूं ताकि मजाक में फेसबुक पर ऐसे पोस्ट लिखने की मेरी जैसी गलती कोई और न करे''।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें