फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल तक शौच करने नहीं गया यह शख्स, देखों फिर क्या हुआ हाल

Tue, 13 Mar 2018 09:09 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
क्या कोई शख्स बिना मल त्याग किए 1 हफ्ते तक रह सकता है..? आपको यह सवाल वाहियात लग सकता है, लेकिन प्रश्न पूछे जाने की वजह जानने के बाद यकीनन आप ऐसा नहीं सोंचेंगे क्योंकि... 
विज्ञापन


 

demo
यह मामला बेहद गंभीर है। दरअसल, हुआ यूं कि अमेरिका का एक व्यक्ति 13 साल तक फ्रेश होने नहीं गया। जब यह मामला सामने आया तो डॉक्टर्स भी चौंक पड़े।

 

demo
किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि आखिर 13 साल तक कोई शख्स कैसे बिना मल त्याग किए जिंदा रह सकता है। यह पहला ऐसा मामला था जिसमें कोई शख्स इतने लंबे समय तक ऐसी परिस्थिति में जिंदा रहा हो। इससे पहले ऐसे जो भी मामले सामने आए उनमें लोगों की मौत हफ्तेभर के भीतर हो गई।  

 

demo
ऐसे में 13 साल तक किसी इंसान का जिंदा बचे रहने किसी चमत्कार से कम नहीं। फ्रेश न होने का असर जीवन पर किस तरह पड़ता है यह आप अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की फिल्म पीकू में देख चुके होंगे। पीके की स्टोरी से लोग काफी प्रभावित हुए थे। और अब अमेरिका के इस व्यक्ति की कहानी से प्रभावित हो रहे हैं। अब सवाल यह है कि कोई व्यक्ति कितने दिनों तक बिना फ्रेश हुए रह सकता है।

demo
अध्ययनों से पता चलता है कि किसी भी व्यक्ति को सप्ताह में कम से कम 3-4 बार तो फ्रेश होना चाहिए। इससे अधिक समय तक अपशिष्ट को पेट में रोके रहना बीमारियों या कुछ मामलों में मौत का कारण भी बन सकता है। हम जिस व्यक्ति की बात कर रहे हैं, वह अमेरिका का रहने वाला था और वह 13 साल तक फ्रेश होने नहीं गया। हालांकि, यह बात काफी रोचक रही कि वह गंभीर कब्ज के बावजूद 13 साल तक जिंदा रहा। दरअसल, वह एक गंभीर बीमारी का शिकार था।
विज्ञापन

demo
Hirschsprung's Disease के कारण उसकी आंतों में भयंकर रुकावट थी, इस चलते वह मल त्याग नहीं कर पा रहा था। आखिरकार 29 साल की उम्र में गंभीर कब्ज के कारण उसकी मौत हो गई। उस वक्त उसका कोलोन 25 फीट लंबा और 8 फीट की परिधि में फैला हुआ था। इसमें इतना मल भरा हुआ था, जिससे तीन बाल्टियां मल से भर जातीं और उसका कुल वजन करीब 18 किलो से अधिक था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें