फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ स्टाइल ही नहीं चुटकुलों के भी बाप हैं रजनीकांत, ये रहा सबूत

Wed, 13 Dec 2017 09:42 AM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
Rajinikanth
विज्ञापन
ये बात सच है कि 'रजनीकांत' एक मात्र ऐसे एक्टर हैं जिन्हें लोग भगवान की तरह पूजते हैं। तभी तो साउथ इंडिया में लोगों के मुंह से जब कभी 'रजनी' नाम निकलता है तो उसके साथ 'देवा' शब्द अपने आप जुड़ जाता है। दरअसल, यहां लोग उन्हें देवों के बराबर दर्जा देते हैं इसलिए ये संज्ञा उन्हें दी गई है।
विज्ञापन


वाकई एक्टिंग की दुनिया में रजनीकांत जैसा दूसरा कोई नाम नहीं 
यह कहना कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी कि रजनीकांत ऐसे इंसान हैं, जिन्होंने फर्श से अर्श तक आने की कहावत को सच साबित करके बताया है। दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने बड़ी-बड़ी सफलताएं अर्जित की लेकिन जिस तरह रजनीकांत ने अभावों और संघर्षों में इतिहास रचा है वैसा पूरी दुनिया में कम ही लोग कर पाएं होंगे। एक कारपेंटर से कुली बनने, कुली से बी.टी.एस. कंडक्टर और फिर एक कंडक्टर से विश्व के सबसे ज्यादा प्रसिद्ध सुपरस्टार.... 

चुटकुलों में और भी बड़ी है रजनीकांत की दुनिया

rajinikanth
फिल्मी दुनिया के सम्राट रहे रजनीकांत अब चुटकुलों की दुनिया में भी बादशाहत कायम कर रहे हैं। जितनी तेजी से और जितने ज्यादा चुटकुल बन रहे हैं तो वह केवल और केवल रजनीकांत पर ही बन रहे हैं। पढ़िए रजनीकांत पर बने कुछ मनोरंजक चुटकुले....
 

रजनीकांत ने फेसबुक अकाउंट खोला...

rajinikanth
1.
रजनीकांत ने फेसबुक
अकाउंट खोला...


और

,


अब उनका सारा पैसा यहीं 
सुरक्षित है।


2.
कुछ दिनों पहले चीन का एयरपोर्ट कोहरे की वजह से बंद था.. 

बाद में पता चला कि रजनीकांत भारत में सिगरेट पी रहे हैं।


3.
रजनीकांत ने अपनी केजी1 की पढ़ाई 7 अलग-अलग जगहों से की थी.. 

आज वो सारी जगहें आईआईटी के नाम से जानी जाती हैं।


4.
रजनीकांत के भारत में रहने पर सरकार उन्हें हर साल टैक्स पे करती है।

5.
सूर्य ग्रहण की परिभाषा

जब रजनीकांत गुस्से में सूरज को घूरते हैं, सूरज चांद के पीछे छुप जाता है। 

इस अद्भुत घटना को सूर्य ग्रहण के नाम से जाना जाता है।

एक दिन रजनीकांत उठे और सोचा...

rajinikanth
6.
एक दिन रजनीकांत उठे और सोचा कि उन्हें कम से कम अपनी नॉलेज का एक परसेंट हिस्सा तो दुनिया के साथ शेयर करना ही चाहिए। 
-
-
-
और इसी के बाद गूगल का जन्म हुआ।


7.
सोचिए क्या होता अगर रजनीकांत 150 साल पहले पैदा हुए होते तो..?? 
,
,
,
,
ब्रिटिश लोगों को आजादी की लड़ाई लड़नी पड़ती..

8.
गजनी भी रजनी को याद रखता है।

9.
मैसूर से बैंगलौर के लिए एक मेल किया गया था.. पर पहुंचा नहीं। 

पूछिए क्यों? रजनीकांत ने उसे मंड्या में ही रोक लिया था।

10.
क्या आपको पता है भूकंप क्यों आते हैं? और सही जवाब है... 

रजनीकांत जब अपना फोन वाइब्रेशन मोड में रखते हैं तो भूकंप आ जाता है।

 
विज्ञापन

एक दिन रजनीकांत ने अपना स्कूल बंक कर दिया

rajinikanth
11.
एक दिन रजनीकांत ने अपना स्कूल बंक कर दिया था। 

तब से वह दिन संडे के रूप में जाना जाता है।

12.
मिस्त्र की पिरामिड दरअसल रजनीकांत के प्राइमरी स्कूल का क्राफ्ट प्रोजेक्ट है।

13.
ब्रेकिंग न्यूज: इसरो के अस्तित्व का खात्मा 

रजनीकांत ने सारे रॉकेट दीवाली सेलिब्रेशन के लिए खरीद लिए हैं।


14.
रजनीकांत ने हर-एक कोने पर कुंए के साथ एक एकड़ जमीन खरीदी.. 

पूछिए क्यों ??.......ताकि वह कैरम खेल सकें।


15.
फिल्म मिशन इम्पॉसिबल में टॉम क्रूज से पहले रजनीकांत को अप्रोच किया गया था। 

लेकिन रजनीकांत ने फिल्म करने से मना कर दिया..... क्यों?


क्योंकि रजनीकांत को फिल्म का टाइटल बहुत इन्सल्टिंग लगा था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें