कभी मछली को नाचते देखा है? हम बात कर रहें हैं ऐसी मछलियों की जिन्हें भयानक होने की वजह से जाना जाता है, पर कभी फुरसत और मजे के पलों में वो भी नाचती हैं।
ये वीडियो है एक स्टिंगरे मछली का जो अक्वेरियम में बंद है। उसे लोग देखने तो पहुंच रहें हैं। लेकिन अचानक से वो जो करने लगती है, उसे देखकर सभी हैरान रह जाते हैं।
स्टिंगरे अक्वेरियम में नाच रही है और उसके बाद उसे देखने और वीडियो बनाने के लिए लोग वहां पहुंचने लगे। मछली ने खूब देर तक डांस किया।
उसके बाद दूसरी स्टिंगरे मछली ने भी बिना रूके अपनी साथी मछली के साथ डांस करना शुरू किया। देखें जरा मजेदार वीडियो।