फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विक्की डोनर' से कम नहीं है ये आदमी, 54 बच्चों का बन चुका है पिता

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म विकी डोनर तो आपने देखी ही होगी, जिसमें हीरो अपना स्पर्म डोनेट कर के कई शादीशुदा जोड़ों की सूनी गोद हरी करता है। ऐसे ही एक आदमी हैं 43 साल के डेकलेन रूनी।
विज्ञापन


ब्रिटेन के रूनी ने पिछले साल स्पर्म डोनेशन की अपनी वेबसाइट भी शुरू की थी औऱ तब से वे 31 लोगों को स्पर्म दे चुके हैं।

दो साल में वे 54 बच्चों के पिता बन चुके हैं। इनमें से 17 लड़के और 14 लड़कियां हैं और अभी भी 15 महिलाएं उनके स्पर्म से गर्भवती हैं। डेलीमेल की खबर के मुताबिक उन्होंने अपना स्मार्टफोन एपप भी शुरू किया है ताकि लोग स्पर्म के लिए सीधे उनसे ही संपर्क कर सकें।

डेकलेन के खुद के भी 8 बच्चे हैं वो भी चार अलग अलग महिलाओं से। उन्हें चारो तरफ से आलोचनाएं भी झेलनी पड़ रही हैं।

स्पर्म देने के नहीं लेता पैसे

आलोचनाओं के जवाब में रूनी कहते हैं हैं, ''अंडा डोनेट करने वालों यानी महिलाओं को तो महान समझा जाता है लेकिन स्पर्म डोनेट करने वालों को अश्लील समझा जाता है, लेकिन मैं कुछ बुरा नहीं कर रहा हूं।''

उन्होंने कहा कि वे शर्मिंदा नहीं हैं। उन्होंने महिलाओं को अपना परिवार बसाने में मदद की है।

बड़ी बात यह भी है कि रूनी इस काम के लिए पैसे नहीं लेते। वे 200 मील तक सफर कर के महिलाओं से मिलने जाते हैं जिन्हें स्पर्म की जरूरत होती है। वे उनसे बस अपने आने-जाने का पैसा लेते हैं।

अपनी वेबसाइट में उन्होंने लिखा है कि यह सेवा लेस्बियन, अकेली, बायसेक्शुअल और हेट्रोसेक्शुअल महिलाओं के लिए है जो खुद से बच्चा पैदा नहीं कर सकतीं।

वे फेसबुक के जरिए भी इसका प्रचार करते हैं।  उन्होंने दावा किया कि उनकी यह सेवा इतनी लोकप्रिय हुई है कि 24 घंटों के अंदर तीन महिलाएं तक गर्भवती हुई हैं।

यौन संबंध बना कर भी करता है प्रेगनेंट

इसके लिए उनकी कुछ शर्तें भी होती हैं। वे उन सभी महिलाओं की सेहत की बखूबी जांच करवाते हैं जो मां बनना चाहती हैं। साथ ही उनके आय-व्यय का भी प्रमाण मांगते हैं ताकि यह निश्चित हो सके कि वे बच्चों का ध्यान रख पाएंगी।

उन्होंने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि महिलाएं जैसे चाहें गर्भधारण कर सकती हैं। वे चाहें तो स्पर्म लेकर गर्भाधान करवा सकती हैं या स्वभाविक तरीके यानी उनके साथ यौन संबंध बना कर भी।

वे कई महिलाओं के साथ यौन संबंध बना कर भी उन्हें गर्भवती कर चुके हैं लेकिन उन्होंने साफ किया कि वे सिर्फ महिलाओं की मदद करने के लिए उनके साथ संबंध बनाते हैं, न कि किसी और इरादे से।
विज्ञापन

खुद के बच्चे भी कहीं न करने लगें ये काम!

इस मामले में उनकी पार्टनर भी उनका साथ देती हैं, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं। विशेषज्ञों को डर है कि उनके बच्चे भी आगे चल तक यही राह पकड़ लेंगे।

वे मानते हैं कि हो सकता है कि इस तरह बने अपने सौतेले भाई बहनों के साथ संबंध बान कर बच्चे पैदा करेंगे। रूनी कहते हैं कि वे उन सभी महिलाओं की निजता को बाहर नहीं आने देते जिन्हें वे स्पर्म डोनेट करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें