फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत और मोटापे के बीच है अनोखा कनेक्शन, रिसर्च में सामने आई सच्चाई

Sat, 06 Oct 2018 01:14 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सिंगल और कपल्स को लेकर शोधकर्ताओं ने एक अनोखा खुलासा किया है। शोध में पाया गया है कि मनचाहा जीवनसाथी मिलने के बाद आपकी लाइफ स्टाइल में कई सारे बदलाव आते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रिलेशनशिप में पड़ने के बाद आपका वजन भी बढ़ सकता है। जी हां, हाल ही में हुई एक स्टडी के मुताबिक लड़का हो या लड़की प्यार में पड़ने के बाद दोनों का वजन बढ़ने लगता है। 

आस्ट्रेलिया की सेंट्रल क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी में हुए शोध में पाया गया है कि जब कोई व्यक्ति रिलेशनशिप में पड़ता है तो उसका वजन अपने आप ही बढ़ने लगता है। शोध में करीब 15000 लोगों को शामिल किया गया था। इसके तहत सभी के बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) की तुलना की गई थी। आइए जानते हैंं कि प्यार में पड़ने के बाद वजन बढ़ने के क्या है कारण? स्लाइड दर स्लाइड पढ़िए क्या हैं कारण... 
 
विज्ञापन

वजन बढ़ने की ये हैं वजह 

2 of 6
खुद पर ध्यान कम देने लगते हैं : स्टडी के मुताबिक, प्यार करने के बाद कपल्स में पार्टनर को प्रभावित करने की भावना खत्म हो जाती है। इसके कारण वह लुक्स और खान-पान पर ध्यान देना छोड़ देते हैं, जिससे वजन बढ़ने लगता है।
विज्ञापन

एक्सरसाइज या वर्कआउट की तरफ नहीं देते ध्यान 

3 of 6
demo pic
प्यार में पड़ने के बाद लोग अपने साथी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारने के बारे में सोचते हैं। इससे वह एक्सरसाइज या वर्कआउट की तरफ ध्यान नहीं दे पाते जिसके कारण बदली हुई जीवनशैली भी वजन बढ़ने का अहम कारण माना गया है।

खाने की आदतों में बदलाव

4 of 6
रिलेशनशिप में पड़ने के बाद कपल्स अपने खान-पान को लेकर फिक्रमंद नहीं रहते। ऐसे में उन्हें कुछ भी मिल जाए वह खा लेते हैं। वहीं कई कपल्स स्ट्रीट और जंक फूड खाना भी पसंद करते हैं, जो हाई कैलोरी फूड होता है। अब इससे वजन बढ़ना तो लाजमी ही है।
विज्ञापन

नींद पूरी न होना 

5 of 6
पार्टनर के बात करने के लिए लोग देर रात तक जागते हैं और दिनभर का शेड्यूल भी व्यस्त होने लगता है। इससे उन्हें पर्याप्त नींद नहीं मिल पाती, जिससे मेटाबॉलिज्म कम होने लगता है। ऐसे में वजन बढ़ना तो लाजमी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हैप्पी हार्मोन का बढ़ना 

6 of 6
मनचाहा जीवनसाथी मिलने के बाद लोगों की खुशी डबल हो जाती है, जिससे शरीर में हैप्पी हार्मोन ऑक्सीटोसिन और डोपामाइन निकलते हैं। इन हैप्पी हार्मोन से ज्यादा कैलोरी वाली चीजें खाने की इच्छा होती है, जो वजन बढ़ने का कारण बनती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें