ऑस्ट्रेलिया में एक पायलट को जहाज उड़ाने के दौरान नींद आ गई और वह गंतव्य से 46 किलोमीटर आगे निकल गया। पायलट मालवाहक विमान उड़ा रहा था और इसी दौरान यह वाकया हुआ। पायलट के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
पाइपर पीए-31 नवाजो चीफटेन नामक इस मालवाहक जहाज में केवल पायलट सवार था। ऑटोपायलट सिस्टम ऑन कर वह सो गया था। घटना इसी महीने की शुरुआत की बताई गई है। उसने तस्मानिया के डेवनपोर्ट शहर से बास स्ट्रेट के किंग द्वीप तक विमान उड़ाया। यह मुद्दा तब सामने आया जब एयर ट्रैफिक कंट्रोल विमान में सवार पायलट से संपर्क नहीं कर पाया। पायलट की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।