अब बात उस पाकिस्तानी लड़की की जो अकेले ही 21 देशों की सैर कर चुकी है और दुनिया भर घूमने का इरादा रखती हैं। अनस हकीम मानती हैं कि पाकिस्तान का पासपोर्ट होने की वजह से कई देशों का वीजा मिलना एक चुनौती है।
फिर भी वो अपनी सूझ-बूझ और हौसले से इस चुनौती से निपटने का माद्दा रखती हैं। अनम हकीम कहती है कि ये उनकी हॉबी है। उन्हें घूमना बेहद पसंद है। घूमने के लिए वह खुद सारा पैसा जमा करती है।
इसके लिए अनम बेहद मेहनत करती है। अनम अपनी सेलरी का एक अमाउंट घूमने के लिए बचाती है। अनम का मानना है कि जब वे खुद के कमाए पैसे से दुनिया घूमती हैं तो उन्हें जो खुशी मिलती है वैसी दूसरी कोई खुशी नहीं लगती।
अनम के पास ग्रीन पासपोर्ट है। अनम कहती है कि जो लोग अपने फैसले लेने से घबराते हैं वे अपने फैसलें लेना सीखें और अगर रास्तें में कोई मुसीबत आए तो एक ठोकर मारें और उसे अपने से दूर कर दें।