फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप करने वाले से रचा ली शादी, फिर पति ने दिखाई ऐसी दरिंदगी, अदालत ने सुनाई कड़ी सजा

Mon, 13 Aug 2018 02:44 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जिसका रेप किया उसी से शादी कर ली - फोटो : SELF
विज्ञापन
महाराष्ट्र के कल्याणनगर में के रहने वाले मुकेश भंडारी ने कोविली गांव की 26 वर्षीय महिला का रेप किया। जब समाज का दबाव बढ़ा तो उसे पीड़िता से शादी करनी पड़ी। 12 अप्रैल 2015 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। मगर दोनों के बीच कड़वाहट बरकरार रही। उनके बीच झगड़े होते रहते थे। 
विज्ञापन


शादी के दो महीने बाद 9 जून 2015 को मुकेश ने अपने ससुराल फोन किया और कहा कि उसकी पत्नी गुस्से में घर छोड़कर चली गई है और मायके जा रही है। काफी देर तक जब युवती मायके नहीं पहुंची तो उसके माता-पिता को चिंता हुई। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। 

कुछ दिन बाद महिला का शव भिवंडी से बरामद किया गया। महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति मुकेश को गिरफ्तार किया। ठाणे कोर्ट में अंतिम सुनवाई पूरी होने के बाद जज ने उसे दोषी करार दिया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जिसका रेप किया उसी से शादी कर ली, फिर उसकी हत्या की और लाश ठिकाने लगा दी। ना तो उस लड़की ने कभी ऐसा सोचा होगा, ना ही उसके परिवारवालों ने...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें