अक्सर ऐसा होता है कि देर रात पकड़े गए मुजरिमों को पुलिस फौरन गिरफ्तार कर जेल में डाल देती है।
डेली मेल में छपी खबर के अनुसार कुछ ऐसा ही हुआ 39 साल के ल्यॉड बटलर के साथ। वो देर रात रास्ते में शराब पीकर नशे में चूर पड़ा था। जब पुलिस वालों ने उसे इस स्थिति में देखा तो उसे पकड़ कर जेल ले लाए।
पुलिस को ऐसे निर्देश दिए गए कि हर पंद्रह मिनट में नशे में दुत्त ल्यॉड को देखते रहें क्योंकि उसकी हालत गंभीर दिख रही थी।