मिशिगन में रहने वाले 39 साल के डैन अपने ही शरीर से खासे परेशान रहते हैं। वजह भी कुछ तंग करने वाली ही है।
मिरर में छपी खबर के अनुसार डैन के अंडकोष का वजन भयानक रूप से बढ़ता ही चला जा रहा है। डैन के अंडकोष का वजन फिलहाल 45 किलो का है और इतने बड़े से वो बहुत ही परेशानी में रहते हैं।
डैन को उठने-बैठने से लेकर चलने-फिरने तक में दिक्कत होती है। वो अपने अजीबोगरीब शरीर के कारण लोगों के ध्यान का केंद्र बन जाता है।
बढ़ने लगा था वेट
डैन कहते हैं कि जब वो 16 साल के थे तभी उनके अंडकोष हैरतअंगेज रूप से बढ़ने लगे थे।
जब उन्होंने इस बात की जानकारी डॉक्टर को दी तो डॉक्टर ने कहा कि उनके वजन बढ़ने से ऐसा हो रहा है और इसलिए उन्हें अपना वजन घटाना चाहिए।
डैन कहते हैं कि उन्होंने अपना वजन घटाने की कोशिश की। उनका वज कुछ कम हुआ लेकिन अंडकोष के आकार में कोई बदलाव नहीं आया।
सालों बाद उन्हें पता चला कि वो एक दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त हैं जिसमें अंडकोष का आकार और वजन बढ़ता जाता है।
लोग करें मदद
डैन अपनी जिंदगी में खुशी के पल चाहते हैं। उनकी पत्नी और उन्होंने लोगों से अंडकोष की सर्जरी करवाने के लिए लोगों से सहायता राशि मांगी है।
वो कहते हैं कि इस तरह जीना न सिर्फ उनके लिए पल-पल कष्ट से भरा हुआ है बल्कि उनके पत्नी के लिए भी।
सामान्य तौर पर भी वो कहीं बाहर आ-जा नहीं सकते क्योंकि लोग उन पर हंसते हैं।
वेडिंग किस करते ही इस दुल्हन के साथ हुआ कुछ हैरतअंगेज!