मुंबई में 31 वर्षीय एक शख्स के सिर से 1.873 किलो का ट्यूमर निकाला गया। डॉक्टर्स का दावा है कि यह अब तक की दुनिया की सबसे बड़ी ब्रेन ट्यूमर सर्जरी है। यह सर्जरी शनिवार को नायर अस्पताल में की गई। इस शख्स का सिर इतना बड़ा हो गया था कि मानों इस व्यक्ति के दो सिर हों। कपड़ा विक्रेता संत लाल पाल उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्हें ट्रीटमेंट के लिए मुंबई रेफर किया गया था।
विज्ञापन
2 of 3
tumor pic
डॉक्टरों के अनुसार, संतलाल का इलाज करना आसान नहीं था। देखते ही देखते पिछले 6 महीने में उसका ट्यूमर पहले से दुगना होकर 1.8 किलो के करीब हो गया। डॉक्टर त्रिमूत्री नंदकरणी ने संतलाल का इलाज किया। इस ऑपरेशन में डॉ. त्रिमूत्री नंदकरणी और उनकी टीम को करीब 7 घंटे का वक्त लगा। बता दें इससे पहले केईएम हॉस्पिटल में एक मरीज के सिर से 1.4 किलो का ट्यूमर निकाला गया था।
त्रिमूत्री ने बताया, 'संतलाल का इलाज आसान नहीं था, ट्यूमर बढ़ता जा रहा था ऐसे में ऑपरेशन काफी जोखिम भरा हो सकता था। डॉक्टर हर तरह से सावधानी बरत रहे थे। सबसे पहले उनके ब्रेन का CT स्कैन और MR स्कैन्स हुए। तमाम रिपोर्ट्स को देखने के बाद संतलाल का 14 फरवरी को ऑपरेशन करने का फैसला लिया गया।"