इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दबंग पत्नी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने पति को हमलावरों से बचाने के लिए उनपर लट्ठ मार रही है। महिला की इस दवंगाई को देख हर ओर महिला के साहस और बहादुरी की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
2 of 3
haryana lady
यह मामला हरियाणा के यमुना नगर का। वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग एक व्यक्ति को डंडों से पीट रहे हैं। जिसके बाद पिट रहे शख्स की पत्नी हाथ में लट्ठ थामे पहुंच जाती है और अकेले 3 से 4 लोगों के छक्के छुड़ा देती है। किसी ने इस दौरान इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। इसके पीछे की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है।
कुछ दिनों पहले भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें लखनऊ में पिट रहे पति को पत्नी ने बचाया था। उस वीडियो में पत्नी हवाई फायर करते हुए बदमाशों को भगाती नजर आई थी। आप भी देखें यह वीडियो...