फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस औरत ने अपनी प्रसव पीड़ा को हजारों लोगों को दिखाया लाइव!

विज्ञापन
विज्ञापन
वो जमाना गया जब औरतें बच्चा पैदा करते वक्त अपने पतियों को भी डिलिवरी रूम में नहीं आने देती थी।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक अब इसी महिला को ले लीजिए जिसने अपनी डिलिवेरी को हमेशा के लिए यादगार बनाए रखने के लिए उसे अनोखे ढंग से जिया।

34 साल की लिंडसी थॉमस अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे रही थी। उनका बच्चा तय तारीख से दस दिनों बाद पैदा हो रहा था।

किया करोड़ों से शेयर

लिंडसी ने सोचा कि उसे अपने लेबर पेन के हर पल को ट्विटर की मदद से करोड़ों लोगों से शेयर करना चाहिए।

हुआ भी ऐसा ही। लिंडसी के इस फैसले में उसका पति ईन उसके साथ ही था। लिंडसी का लेबर पेन पूरे 12 घंटों तक चला और उसने दर्द के एक-एक पल को ट्विटर पर कई लोगों से साझा किया।

उसने पति, डॉक्टरों और दर्द सभी पलों की हजारों फोटोज और मैसेज लाइव किए। इन तस्वीरों को कई लोगों ने देखा।

विज्ञापन

दर्द मिटाने के लिए खींची तस्वीरें

लिंडसी ने बाद में बताया कि वो ट्विटर के माध्यम से दर्द के दौरान भी अपने दोस्तों और परिवार वालों से जुड़ी हुई थी।

उन्हें ऐसा करने से दर्द को भूलने में मदद मिल रही थी। ये उनके लिए अच्छा अनुभव रहा।

वो कहती हैं कि अब उनके कई नए फैंस बन गए हैं। वो उन्हें निडर मानते हैं।

हैरतअंगेज! इस म‌‌हिला की प्रसव पीड़ा चली पूरे 75 दिन 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें