फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरियत मिटाने के लिए बिजली के नंगे तारों पर ये झूलते हैं झूला

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर किसी को झूला झूलने का मन करता है तो वो या तो घर में ही झूला लगवा लेता है या फिर पेड़ों के तने के सहारे झूला बांधकर झूलता है।
विज्ञापन


नेटवर्क 24 के मुताबिक लेकिन इन लड़कों के अंदर शायद कोई डर या फिर उनकी जिंदगी से प्यार ही नहीं है, तभी तो वो ऐसा सिरफिरा काम करते देखे गए, जिस पर विश्वास करना मुश्किल है।

ये तस्वीर मिली है साउदी अरब की राजधानी रियाध से जहां ये लड़के अपनी बोरियत को खत्म करने के लिए ऐसा इंतजाम किए हैं जिससे उनकी जिंदगी ही किसी भी वक्त जा सकती है।
विज्ञापन

लो, झूलने लगे

एक अलग तरह के मजे के लिए इन युवा लड़कों ने हैरान कर देने वाला स्टंट किया। वो बिजली जिसका एक हल्का झटका ही हमें डरा देता है, उसी बिजली के भारी मोटे तारों पर इन्होंने झूला झूला।

बिजली की ये नंगी तारें कभी भी इन्हें बुरी तरह से झटका देकर पलक झपकते ही मार सकती हैं।

लेकिन ये सब जानते-बूझते हुए भी इन्होंने उन तारों तक अपनी पहुंच बनाई और एक के बाद एक झूले भी।
विज्ञापन

कोई नहीं था रोकने वाला

जिन तारों पर उन्होंने झूला झूला वहां से असल में भयंकर बिजली गुजरती है। पूरे रियाध को बिजली इसी कनेक्टिंग वायर से पहुंचाई जाती है।

ऐसे में ये भयानक स्टंट करना कितना  समझदारी का काम था, ये तो ये लड़के ही जानें।

मेन पॉवर केबल से ऐसा खेल करने की वजह से ये लड़के वहां की मीडिया में तुरंत ही छा गए थे। 

हैरतअंगेज! ये बच्चा कभी नहीं झपकाता अपनी पलकें


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें