कई जोड़े अपनी शादी को अनोखे ढ़ंग से रचाते हैं। उनके ऐसा करने से वो अपनी शादी हमेशा के लिए यादगार बना लेते हैं।
लेकिन शादी के लिए तैयार हुई इस दुल्हन ने तो कुछ अलग ही कर दिया। डेली मेल के मुताबिक अमेरिका के टाइनीज शहर में रहने वाली शोना कार्टर ब्रुक्स शादी करने जा रही थी।
वो अपने खूबसूरत वेडिंग गाउन में पूरी तरह से तैयार भी हो चुकी थी। शोना की एक महीने की बच्ची है। वो शादी के दौरान भी अपनी बच्ची को साथ ही रखना चाहती थी। लेकिन उसे अपने साथ रखने का अंदाज बेहद अलग था।
बांध लिया बच्चा
अपने वेडिंग गाउन में शोना ने नीचे पीछे की तरफ अपनी महीने भर की बच्ची को बांध लिया।
बच्ची उसके गाउन पर ही लेटी हुई थी। शोना ने जब वेडिंग हॉल में एंन्ट्री ली तो जैसे सब उसे नहीं उसके पीछे बंधे बच्चे को देखते ही रह गए।
बच्चे की मां ने बच्चे को गाउन में घसीटकर न सिर्फ अपनी शादी रचाई बल्कि बाद में पूरी पार्टी को बच्चा बांधकर ही एन्ज्वॉय किया।
मेरी क्या गलती?
गाउन में बच्चे को बांधकर शादी रचाने के इस अनोखे स्टाइल की तस्वीरें जब सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आई तो देखकर भौचक्के रह गए।
शोना को ऐसा करने के लिए लोगों ने बहुत बुरा-भला कहा है। लोगों का कहना है कि एक मां होकर वो ऐसा काम कैसे कर सकती हैं।
पर, इस मामले में शोना का कहना है कि वो अपनी बच्ची को शादी के दौरान भी अपने साथ ही रखना चाहती थी। इसलिए उसने गाउन को अलग से ऑल्टर कराके बच्चे के लेटने की जगह बनवाई और ऐसा करना ठीक था।