23 साल की वू टिंग एक नामी रेस्टोरेंट में बैठी थी। उसे बैठे हुए थोड़ी ही देर हुई थी कि अचानक उसके सामने एक गैंग के कुछ लोग आकर खड़े हो गए।
मिरर के मुताबिक गैंग का एक मेंबर ने वू से उसका फोन नंबर मांगा। फोन नंबर देने से वू ने उसे साफ मना कर दिया और कहा कि वो उसे नहीं पहचानती।
गैंग के उस मेंबर को लड़की का फोन नंबर न देना इतना नागवार गुजरा कि उसने उसे पीटने के लिए इधर-उधर से किसी चीज को तलाशना शुरू कर दिया।
वो मां थी
वू 23 साल की उम्र में एक बच्चे की मां भी थी। रेस्टोरेंट के अंदर काफी लोग मौजूद थे। लेकिन किसी ने भी गुट और औरत के बीच चल रही गहमा गहमी में कुछ बोलना ठीक नहीं समझा।
गैंग के उस आदमी ने लकड़ी के बड़े वालू झाड़ू से लड़की को पीटना चालू कर दिया। उसने उसे इस हद तक पीटा कि वो औरत लहूलुहान हो गई।
जब महिला अपना होश खोने लगी तभी गैंग के बाकी लोगों ने भी उस पर वार करना चालू कर दिया। एक के बाद एक सभी गैंग के लोगों ने लड़की के सिर को पैर से मारा। उसे झाडू से इतना मारा जब तक झाडू टूट नहीं गई।
चाहते थे धर्म परिवर्तन करवाना
महिला की मौत के बाद जब केस की जांच की गई तो पता चला कि वे लोग दरअसल किसी धर्म में जबरदस्ती लोगों को लाना चाह रहे थे।
इस महिला का नंबर लेकर उसे फोन पर समझा बुझाकर उसका धर्म परिर्वतन करवाना चाहते थे।
लेकिन महिला के पहले विरोध ने ही उन्हें इतना भड़का दिया कि उन्होंने सब कुछ भूलकर उसे बुरी तरह मार डाला। मामला चीन के शैनडॉन्ग प्रॉविन्स का है।