फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरों को बनाया इस काबिल, हाथों की नहीं महसूस होती जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
आपने शारीरिक रूप से विक्षिप्त लोगों को देखा होगा। अब मिलिए शिकागो में रहने वाले इस मां-बेटे से जिनके जन्म से हाथ नहीं हैं, लेकिन जिंदगी के प्रति प्यार बहुत ज्यादा है।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक लिंडा बैनन, होल्ट ओरम सिंड्रोम से ग्रसित हैं जो एक तरह की अनुवांशिक बीमारी है। लिंडा की उम्र 35 साल है।

कभी भी लिंडा ने अपने आप को किसी से कम नहीं माना। बल्कि उन्होंने अपनेआप को इस काबिल बनाया कि सब उन्हें देखकर दंग ही जाएं।

की शादी

लिंडा ब्रश करने से लेकर खाना बनाने और बर्तन धोने तक का काम अपने पैरों से कर लेती हैं।

साल 2004 में रिचर्ड को उनसे मोहब्बत हो गई। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। रिचर्ड को कभी भी इस बात से कोई शिकायत नहीं थी कि लिंडा के हाथ नहीं हैं।

शादी के कुछ ही साल बाद उन्हें बच्चा हुआ। उनके बच्चे नौ साल के टिमी को भी मां की अनुवांशिक बीमारी मिली और जन्म से ही हाथ नहीं थे।

विज्ञापन

सिखाया सबकुछ

लिंडा ने अपने बेटे टिमी को भी अपने जैसा जीना सिखा दिया। अब टिमी काम करने में अपनी मां से भी दो कदम आगे निकल गया है।

कंप्यूटर गेम्स हों या फिर कोई अन्य खेल, दोनों मां-बेटे हर काम साथ ही कर लेते हैं।

दोनों ही पैरों से ही खाना बना लेते हैं यहां तक के गिटार भी बजा लेते हैं। दोनों में गजब का टैलेंट है जो किसी को भी उनका दीवाना बना दे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें