हम सभी जानते हैं कि आमतौर पर महिलाओं को पीरियड्स आने पर पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है।
डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक ऐसे ही दर्द की शिकायत लिए चीन में एक मर्द अस्पताल पहुंचा।
उसने डॉक्टरों को बताया कि उसके पेट में तेज दर्द उठ रहा है और उसके पैरों में भी सूजन आ गई है। तभी हुआ गजब।
होने लगे पीरियड्स
चीन के जीयाजियांग प्रांहत में रहने वाले 44 साल के चेन एक खुशहाल शादीशुदा इंसान हैं।
लेकिन अस्पताल में दर्द की शिकायत लिए पहुंचने पर उन्हें वहां पीरियड्स होना शुरू हो गए।
डॉक्टर जांच के बाद हैरान रह गए कि चेन को वाकई महिलाओं की तरह पीरयड्स हो रहें हैं। आगे की जांचों ने तो उनके तोते ही उड़ा दिए।
ऐसा कैसे?
ये बात जितनी आपको जानकर चौंकाएगी उससे कहीं ज्यादा इसने डॉक्टरों को चौंकाया।
चेन के गुप्तांग की जांच हुई तो पता चला कि उनका पेनिस तो मर्द की ही तरह है लेकिन अंदर से औरतों जैसा रिप्रोडक्टिव ऑर्गन हैं।
यानी के वो एक ऐसे शख्स हैं जिनका पेनिस भी है और अंदर से महिलाओं की तरह वैजाइना भी। डॉक्टरों ने जांच जारी रखी।
इंटरसेक्स है केस
तब डॉक्टरों ने चेन के इस केस को इंटरसेक्स कहा जाता है। अमेरिका में हर 2000 नवजात में ऐसा एक बच्चा पैदा होता है जिसके पास मर्द और औरत दोनों की ही गुप्तांग होते हैं।
ऐसे लोग दिखने में तो मर्द ही होते हैं, लेकिन जेनिटिकली अंदरूनी तौर पर वो महिला होते हैं।
ऐसे लोग असल में कंजेनिटल अडरीनल हाइपरप्लासिया नाम की बीमारी से ग्रस्त कहलाते हैं।
खुश चल रहा है जीवन
चेन ने बताया कि उन्हें अब जाकर पता चला कि उनके शरीर का असल हाल क्या है।
लेकिन उन्होंने ये भी बताया कि उनके शादीशुदा जीवन को 10 साल हो चुकें हैं और फिर भी सेक्स के दौरान उन्हें कभी कोई दिक्कत नहीं हुई।
हांलाकि, डॉक्टरों को चेन का मेडिकल केस अभी और स्टडी करने की जरूरत है। उन्होंने चेन के गुप्तांग को कोई टाइप देने से फिलहाल इंकार किया।