फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूटकेस में जिंदा गर्लफ्रेंड को भर मीलों सफर करता रहा ये आशिक!

विज्ञापन
विज्ञापन
माना कि जब दो लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं, तब वो लोग अलग नहीं रहना चाहते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है जब प्यार करने वाले पेयर में बनती नहीं है और वो लोग ब्रेकअप कर लेते हैं।
विज्ञापन


कुछ ऐसा ही हुआ इस जोड़े के साथ। चीन के जियांग में रहने वाली मू अपने ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप करना चाहती थी।

इचाइनासीटीज में छपी खबर के मुताबिक ऐसा करने के लिए वो अपने ब्वॉयफ्रेंड वैंग के घर गई और उसे ब्रेकअप कर लेने के लिए कहा। लेकिन इस सिरफिरे आशिक पर ब्रेकअप होने का गम ऐसा गुजरा कि उसने उठा लिया एक खौफनाक कदम।

ये क्या कर डाला?

वैंग ने तभी के तभी मू को जबरदस्ती एक बड़े से सूटकेस में बंद कर दिया।
उसका कहना था कि वो वू को अपने आप से अलग नहीं होने देगा।

उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ रहा था कि आखिर लड़की क्या चाहती है। उसने तो बस मू को सूटकेस में भर लिया और जियांग से लायोनिंग तक सफर भी किया।

जियांग से लायोनिंग तक 1500 किलोमीटर की दूरी तक वो सूटकेस में भर उसने यात्रा किया। लेकिन यात्रा के बाद उसने सूटकेस के साथ ही एक होटल में एंट्री भी ले ली।

विज्ञापन

हुआ शक

हैरत की बात ये है कि जब वो होटल रूम में घुसा तब उसके हाथ में एक सूटकेस था। लेकिन होटल छोड़ते हुए वो काफी डरा हुआ सा था और उसके हाथ में इस बार सूटकेस भी नहीं था।

कैमरे में उसकी ये हरकत देख सेक्योरिटी को उस पर कुछ शक हुआ। उन्होंने बाद में वैंग को वापस बुलाया और सूटकेस के पास ले कर गए। सूटकेस ने निकलती आवाज ने उन्हें शक कर देने का मौका किया।

पकड़े जाने पर वैंग ने सफाई दी कि सूटकेस में पड़ी मू को वो अब अच्छे से रखेगा और एक कामवाली भी रखेगा ताकि उसे कोई दिक्कत न हो। लेकिन उसके सभी चोंचले पुलिस के आगे फेल हो गए।

फुटबॉल जितना हुआ इस शख्स के अंडकोष का आकार! 

ओएमजी! इस घर से निकले किंग कोबरा के 40 बच्चे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें