हफपोस्ट के मुताबिक 37 के भुपन चंद्रा दास को 'नीडल मैन ऑफ इंडिया' कहा जाता है। असम में रहने वाले भुपन पेशे से एक स्टंट मैन हैं।
वो कहते हैं कि बचपन से ही उन्हें जान को जोखिम में डालकर कुछ एडवेंचरस सा करने का मन था। माता-पिता के टोकने और रोकने के कई कोशिशों बाद भी भुपन नहीं मानें।
550 सुइयां अपने चेहरे पर चुभा लेने वाले भुपन कहते हैं कि उन्हें अब ऐसा करने से दर्द नहीं होता। पहले उन्हें पीड़ा होती थी। पर अब नहीं।
अपना नाम गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने का सपना देखने वाले भुपन से पहले सुइयां मुंह पर चुभाने का रिकॉर्ड वी शेगसू के नाम है।
वो चीन के हैं और एकसाथ 2188 तक सुइयां लगवा चुकें हैं।