फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी ने बीवी को दी हीरे की अंगूठी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार की कोई सीमा नहीं होती। ये वो चीज है जो अमीर हो या गरीब, हर किसी को छूती है। जहां कई अमीरों को ढूंढते सही साथी नहीं मिलता, वहीं ऐसे भी जोड़े हैं जो आर्थिक रूप से तो कमजोर हैं, पर उनका प्यार ऐसा है कि अच्छे-अच्छे पानी भरें।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक मिलिए चीन के जिनजियांग में रहने वाले 80 साल के एक बूढ़े व्यक्ति से जो हाल ही में शहर के एक जूलरी शॉप पर अपनी पत्नी के साथ हीरे की अंगूठी खरीदने पहुंचा।

वो व्यक्ति पेशे से हमेशा एक सफाई कर्मचारी रहा है। उसने अपनी पूरी जिंदगी बेहद कम रूपए में किसी तरह चलाकर गुजर बसर कर दी। लेकिन उसकी हमेशा से चाह थी कि वो अपनी पत्नी को कभी हीरे की अंगूठी तोहफे के तौर पर दे सके।
विज्ञापन


लगा दी जीवन पूंजी

आपको जानकर हैरत होगी कि ये बूढ़ा जोड़ा 50 साल से साथ रह रहा है। इस व्यक्ति ने अपनी जिंदगी की पूरी जमापूंजी अपने एक सपने को पूरा करने में बिता दी।

जी हां, वो उस दिन खूब तैयार होकर अपनी बूढ़ी पत्नी को सजा-धजाकर एक जूलरी शॉप में पहुंचा। उसने अपनी पत्नी को अंगू‌ठियां चुनने के लिए कहा।

स्टोर में बैठी लोगों से उसकी पत्नी से बातकर उसकी पंसद के बारे में जाना और उसकी उंगलियों में अंगूठी बिठाकर पसंद की अंगूठी को फिट करवा लिया।
विज्ञापन

कहना चाहता था शुक्रिया

उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ एक बढ़िया हीरे की अंगूठी ली और उसे खुद पहनाया। ऐसा कर वो साबित करना चाहता था कि उसने अपनी पत्नी के साथ जीवन का बहुत ही सुखद पल बिताए हैं।

वो उसे शुक्रिया करना चाहता था, एक अनूठे अंदाज में। सोशल मीडिया पर जब ये बात जाहिर हुई तो लोगों ने तो बधाइयों का तांता लगाना शुरू कर दिया।

सभी इन्हें सबसे रोमांटिक कपल कहने लगे। पति ने क‌हा कि उसकी पत्नी ने जिंदगी भर एक काफी कठिन जिंदगी बिताई है। लोगों ने कहा कि यही असली प्यार है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें