ये मामला चीन के गुईजू का है। ल्यू माई 80 फीट की एक बिल्डिंग पर चढ़कर ड्रिलिंग कर रहा था।
अब ड्रिल है तो उससे आवाज तो आएगी ही। उसकी बदकिस्मती थी कि जिसे स्टोरी पर वो रस्सी से लटककर अपना काम कर रहा था। वहीं एक बच्चा अंदर टीवी पर अपना फेवरेट कार्टून शो देख रहा था।
मेट्रो के मुताबिक उसे ड्रिलिंग की आवाज से परेशानी हो रही थी। तंग आकर उसने खिड़की से वो रस्सी ही काट दी। वर्कमान कई रस्सियों के सहरो टंगा हुआ था। लेकिन चाकू से सभी रस्सियां कट गई और बच एक ही बची जिससे वो लटका रहा।