फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! नहीं मिला खाना तो काट दिए 4 लोगों के अंडकोष

विज्ञापन
विज्ञापन
हर देश में बूढ़े, असहाय और मानसिक रूप से अक्षम लोगों के लिए सरकार केयर होम बनाती है। वहां रहने वाले लोगों की बढ़िया देखभाल के लिए वो अपना स्टाफ भी नियुक्त करती है।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक चीन के हीलॉन्गजीयांग प्रांत में एक ऐसा ही केयर होम था। इसमें कुछ बूढ़े और दिमागी रूप से अविकसित लोग रहते थे।

इस केयर होम में अथॉरिटीज ने 46 साल के वैंग फान को इन लोगों को तीनों वक्त का खाना परोसने के लिए नौकरी पर रखा था। कहा जाता है कि वैंग पागल था लेकिन फिर भी नौकरी दे दी गई थी।

नहीं देते थे खाना

वैंग केयर होम के सभी लोगों को खाना परोसता और उनके खाना खाने के बाद बर्तन धोने के लिए डालता।

इसके बदले केयर होम वाले उसे खाना देते और वहीं सोने के लिए एक कोने में जगह देते।

लेकिन वैंग बीते कई दिनों से इस बात से परेशान चल रहा था। केयर होम के लोग उसके लिए खाना नहीं छोड़ते थे। फिर एक दिन...

आया गुस्सा

वैंग इस बात से बहुत गुस्से में रहता कि उससे पूरा काम करवाया जाता और खाने के नाम पर या तो उसके हिस्से बचा हुआ खाना आता या फिर उसे मिलता ही नहीं।

एक दिन फिर उसके साथ ऐसा ही हुआ। केयर होम के लोग बना हुआ सारा मीट खा गए। अपने लिए कुछ भी ना बचने पर वो इतना तिलमिलाया कि उसने वहां रहने वाले चार मरीजों को बांध दिया।

वैंग के ऐसा करने की वजह वो चार मर्द समझ नहीं पाए। उन्हें शुरूआत में ऐसा लगा कि उनके साथ केयर होम के अधिकारी किसी दूसरे तरह का इलाज करने वाले हैं। पर, तभी...

काट दिए अंडकोष

वैंग ने चार बूढ़े लोगों को पहले बांध दिया और फिर उनके अंडकोष को चाकू से काट डाला।

इन मरीजों में दो 70 साल के लोग थे, तीसरा व्यक्ति 81 साल का वृद्घ और चौथा 53 साल का व्यक्ति था।

घटना के घटने के बाद जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वैंग इन चारों लोगों के अंडकोष काटकर उन्हें पकाकर खाने का प्लान बना रहा था।

विज्ञापन

पहुंचे अस्पताल

तड़पते लोगों की दर्द भरी आवाज बाहर लोगों तक नहीं पहुंची। एक दिन बाद वहां लोग पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

इसके बाद उनका उपचार किया गया। उन सभी की हालत तो बहुत ही खराब थी। लेकिन उनकी जानें बचा लीं गई हैं और अब वो ठीक हो रहें हैं।

हाल-फिलहाल वैंग अभी कहां है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें