फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्ही बच्ची को देख दुम दबाकर भागा हाथी, वीडियो वायरल

Sun, 26 Jun 2016 06:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक आपके सामने हाथी आ जाए तो आप असहज महसूस करने लगेंगे, हो सकता है डर कर वहां से हटना ही सही समझे। लेकिन श्रीलंका में एक नन्ही बच्ची ने तो कमाल ही कर दिया।
विज्ञापन


बच्ची को देखकर एक भारी भरकम हाथी एकदम रफू चक्कर हो लिया। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक हाथी को काबू करती बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखने पर पता चलता है कि जंगलों के बीच सड़क पर अचानक हाथी आता है। नन्ही बच्ची हाथी के सामने आती है। बच्ची अपना एक हाथ हाथी दिखाती है, बच्ची को देखते ही हाथी अपने कदम पीछे खींचने लगता है। बच्ची हाथी की तरफ आगे बढ़ती जाती है। बच्ची को पास आता देख हाथी झाड़ियों में ऐसे रफू-चक्कर होता है, मानो डरकर भाग रहा हो।

देखें वीडियो
विज्ञापन

आखिर बच्ची से डरकर गजराज क्यों भागा?

यूट्यूब पर खबर लिखे जाने तक इस वीडियो के 1 लाख 98 हजार 249 लोग देख चुके थे। वीडियो को देखकर कोई भी हैरत में पड़ जाए कि आखिर बच्ची ने हाथी पर ऐसा किया जादू कर दिया कि उसे दुम दबाकर भागना पड़ गया।

वीडियो में देखने पर पता चलता है कि हाथी भी जवान है, हो सकता है कि हाथी अपने झुंड से बिछुड़ गया हो और पहले से डरा-सहमा परेशान होकर सड़क पर आ गया हो। खैर, जो भी हो, हाथी को काबू करने की बच्ची कला देखकर सोशल मीडिया पर लोग उसके फैन हो गए हैं।

फिलहाल इस वीडियो के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं हाथ नहीं लग पाई है, बच्ची कौन थी और उस जगह का सही नाम क्या है, ये अभी पहेली बना हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें