फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 साल तक मां के कलेजे का टुकड़ा रहा लॉकर में बंद, आगे की कहानी जानकर दुनिया रह गई दंग

Fri, 05 Oct 2018 06:09 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

जापान में मां-बेटे के रिश्ते से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। आप कहेंगे दुनिया में क्या ऐसी भी माताएं होती हैं। दरअसल जापान के टोक्यो में पुलिस ने एक मां को बहुत ही संगीन आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी महिला को इसलिए गिरफ्तार किया है क्योंकि महिला ने अपने मृत जन्मे बच्चे की लाश को पांच साल तक रेलवे स्टेशन के लॉकर में छिपाकर रख दिया था। 

विज्ञापन


घटना का पता तब चला जब कंपनी के लॉकर की देखभाल करने वाले कर्मचारी ने लॉकर से बदबू आने की शिकायत की, जब लॉकर को खोल कर देखा गया तो उसमें नवजात बच्चे का शव मिला।

लोकल मीडिया का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद महिला ने बताया है कि वह जीवित बच्चे को जन्म नहीं देने के कारण बहुत घबरा गई और उसका अंतिम संस्कार नहीं कर पाई थी इसलिए लाश ही रख ली थी। लेकिन मामले में कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर महिला इतने दिन तक लाश क्यों रखे रही। फिलहाल महिला पुलिस की गिरफ्त में है और कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें