आंखें न होने की वजह से हटा दी गई थी तस्वीर
- फोटो : CHARLIE BESWICK
12 साल के हैरी बेस्विक गोल्डनहर सिंड्रोम के साथ ही पैदा हुए थे। उनके चेहरे के एक हिस्से में आंख, आई सॉकेट, नथुना और कान नहीं है। हैरी की मां चार्ली बेस्विक ने पिछले दिनों इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें हैरी की कृत्रिम आंख नहीं लगी थी। इंस्टाग्राम ने इसे नियमों का उल्लंघन बताते हुए हटा लिया था।
हालांकि बाद में इंस्टाग्राम ने ईमेल कर चार्ली से कहा था कि ये तस्वीर गलत तरीके से हटाई गई थी।
ब्रिटेन की रहने वाली चार्ली पिछले छह महीने से अपने विकलांग बेटे की जिंदगी दिखाती कई तस्वीरें सोशल मीडिया में लगातार पोस्ट करती रही हैं।
पढ़ें: कार पर दिख जाए यह पीली चीज, तो समझो मामला गड़बड़ है
पहले भी हटाई जा चुकी है बच्चे की तस्वीर
पहले भी हटाई जा चुकी है बच्चे की तस्वीर
- फोटो : CHARLIE BESWICK
चार्ली बेस्विक ने कहा कि ये दूसरी बार है कि उनके बेटे की तस्वीर हटाई गई, दोनों ही तस्वीरों में हैरी ने कृत्रिम आंख नहीं लगाई थी। वो कहती हैं, ''मैं इस बात की कद्र करती हूं कि वो अलग दिखता है और लोग उसका चेहरा नहीं देखना चाहते लेकिन ये इंस्टाग्राम का फैसला नहीं होना चाहिए।'' वो कहती हैं, "इंस्टाग्राम का ये फैसला कि हैरी का चेहरा देखने लायक नहीं है, ये घिनौना फैसला है। मुझे लगता है कि मेरे साथ भेदभाव हो रहा है।"
पढ़ें: टीचर को गलत साबित करने चले थे मंत्री जी, खुद का उड़वा लिया मजाक
इंस्टाग्राम की हरकत की हो रही आलोचना
इंस्टाग्राम की हरकत की हो रही आलोचना
- फोटो : CHARLIE BESWICK
सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर पर बेस्विक ने जब इस बारे में पोस्ट किया तो करीब 46 हजार बार इसे रिट्वीट किया गया और 24 हज़ार बार लाइक किया गया। चार्ली कहती हैं कि कई बार तस्वीर पोस्ट करने पर उन्हें ट्रोल किया जाता है हालांकि सकारात्मक प्रतिक्रिया देने वाले भी कई हैं। अब तक हैरी की आंखों का सॉकेट बनाने और सिर का आकार बदलने के लिए दस ऑपरेशन हो चुके हैं।
इंस्टाग्राम ने हैरी की तस्वीर वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी है लेकिन चार्ली बेस्विक का कहना है कि उनसे माफी नहीं मांगी गई है या फिर उन्हें तस्वीर हटाने का कोई कारण नहीं बताया गया। हालांकि इंस्टाग्राम ने कहा है कि तस्वीर दोबारा न हटाई जाए इसके लिए कदम उठाए जाएंगे।
पढ़ें: इतने भारी ट्रैक्टर के साथ गजब के स्टंट करता है यह किसान, बन गया सोशल मीडिया का हीरो