फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की इस बेटी ने जीत लिया दुनिया में सबसे तेज याद्दाश्त का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलिए हैदराबाद में रहने वाली श्री वैशनवी यरलागड़ा से। वैशनवी में एक अजब सी प्रतिभा है। वो कितने भी कठिन शब्द, नाम, चेहरे, संख्या, बाइनेरी डिजिट्स और तस्वीरों को चुटकियों में याद कर सकती है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक वैशनवी इंडियन मेमोरी स्पोटर्स की अव्वल दर्जे की एथलीट है। हाल ही में राष्ट्रपति प्रनब मुखर्जी ने उसे 100 वुमन अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया था।

चीन के चेंगडु में हुए इंटरनेशनल मास्टर ऑफ मेमोरी टाइटिल चैंपियनशिप का आयोजन हुआ, जिसे वैशनवी ने जीत लिया। इसी के साथ ही वो इस अवॉर्ड को जीतने वाली भारत से सबसे कम उम्र की महिला बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

याद रखने की महारथ पर 2010 से काम कर रही हैं

इस टाइटिल को जीतने के लिए उन्हें एक घंटे के अंदर एक हजार संख्या याद करनी थी। साथ ही कार्ड्स के दस डेक और कार्ड्स के पूरे डेक को भी। वैशनवी ने इस चैलेंज को सफलता के साथ जीत ही लिया।

हांलाकि बीस साल की वैशनवी कहती हैं कि वो हर किसी की तरह रोज-मर्रा की कई चीजें भूल जाती हैं। याद करने के अपने स्टाइल को कहती हैं कि वो संख्याओं या तस्वीरों को याद करने लायक आसान टुकड़ों में तोड़ती हैं।

किसी लिंक की तरह। वो याद रखने की महारथ पर 2010 से काम कर रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें