यूं तो आपने कई फ्लेवर्स में आइसक्रीम जैसी बढ़िया चीज के मजे लिए होंगे। लेकिन, क्या कभी आपने ऐसी आइसक्रीम के बारे में सुना है जिसे जितना खाओ, वो उतना ही अपना रंग बदले?
नहीं ना। तो अब यकीन कर लीजिए। डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक बार्सिलोना में रहने वाले 37 साल के मैन्यूअल लिनारेस ने एक ऐसी ही अनोखी आइसक्रीम तैयार की है।
उन्होंने नेचुरल चीजों जैसी की फलों से इस आइसक्रीम को बनाया है। इसका नाम जमेलियन है और इसका रंग हल्का नीला है।