फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अंतरिक्ष में पापा को बेटी ने भेजा दुनिया का सबसे बड़ा मैसेज

विज्ञापन
विज्ञापन
13 साल की स्टेफनी ने नन्ही सी उम्र में कुछ ऐसा कर दिखाया है कि उसके आइडिया को गिनिज ने अपने रिकॉर्ड में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन


टेक्सस के हाउसटन में रहने वाली स्टेफनी अपने पापा से बहुत प्यार करती है। डेलीन्यूज के मुताबिक उसके पापा एक अंतरिक्ष यात्री हैं और ज्यादातर वक्त धरती से बाहर ही बिताते हैं।

लेकिन स्टेफनी को अपने पिता के काम से प्यार है और कम वक्त उनके साथ बिता पाने की वजह से वो एक अनोखे ढ़ंग से पिता को अपना प्यार दिखाना चाहती थी।

विज्ञापन

सपने को पूरा करने में हुनडाई आई साथ

स्टेफनी चाहती थी रेत पर बड़े से क्षेत्र पर कई कारों को चलवाए और स्टीफ आई लव यू का मैसेज लिखवाएं। ये मैसेज इतना बड़ा होना चाहिए था जो उसके पिता को स्पेस से भी दिखाई दे।

स्टेफनी ने बताया कि उसके पिता को फोटोग्राफी करना भी काफी पसंद है। वो अंतरिक्ष से कई तस्वीरें लेते रहते हैं। कुछ वाकई बड़ा सा दिखने पर वो जरूर उसपर ध्यान देंगे और सरप्रजाइज मैसेज पढ़ेंगें।

इसके बाद क्या था, स्टेफनी के सपने को सच करने के लिए खुद हुनडाई कंपनी आगे आई। अपने कई कारों और एक्सपर्ट ड्राइवरों के साथ बड़े ही प्लान के साथ रेत पर रूट तैयार किया गया। जो मैसेज बना वो देखने लायक था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें