फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 की उम्र में चार बच्चों का गर्भ लिए है ये महिला, पहले से हैं 13 बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
वो इस दुनिया की सबसे अधेड़ उम्र की मां तो नहीं, पर इस उम्र में चार बच्चों को एक साथ जन्म देने वाली वो पहली ऐसी महिला होंगी।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक जर्मनी में रहने वाली ऐनग्रेट रॉनेक पेशे से एक अंग्रेजी और रूसी भाषा की टीचर हैं। उनके पहले से 13 बच्चे हैं और अब वो और चार बच्चों के गर्भ से हैं।

उनकी हालिया प्रेगनेंसी आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन की मदद से हुई है। इसमें डोनेट किए हुए स्पर्म और ऐग दोनों शामिल है।

नहीं पता था पल रहें हैं चार बच्चे


ऐनग्रेट ने बताया कि वो अभी 21 हफ्तों के गर्भ से हैं। उन्हें नहीं पता था कि उनके पेट में चार बच्चे पल रहें हैं जब तक उन्होंने अल्ट्रासाउंड नहीं करवाया।

उनके गायनाकोलोजिस्ट ने उन्हें सिलेक्टिव रिडक्‍शन के जरिए किन्हीं दो बच्चों को ही जिंदा रखने की भी सलाह दी, पर वो नहीं मानी और चारों बच्चों को जन्म देने को तैयार हैं।

ऐनग्रेट इसी साल रिटायर हो रहीं हैं। लेकिन अपने आप को बिल्कुल फिट और बच्चों को पालने लायक स्वस्‍थ मानती हैं। आखिरी बार उन्होंने सुर्खियां तब बटोरीं थीं जब वो 55 की उम्र में प्रेगनेंट थीं।
विज्ञापन

पांच मर्दों से हैं इतने बच्चे

ऐनग्रेट कहती हैं कि बच्चे पैदा करने के लिए उन्होंने कभी नहीं सोचा। उनके जिंदगी में पांच मर्द आए और गए।

इन सभी से उन्हें 13 बच्चे हैं। उनके सभी बच्चों में सबसे ज्यादा उम्र के बच्चे की ऐज भी 44 साल है।

ऐनग्रेट के सात पोता-पोती भी हैं। इतनी उम्र में भी बच्चे पैदा करने पर सवाल उठाने वालों के लिए उनके पास एक ही जवाब है।

वो ये कि जिंदगी में वो किसी की नहीं सुनती हैं। मन की करती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें