फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बूढ़े पति-पत्नी को जानने के बाद मान जाएंगे कि प्यार अंधा होता है!

विज्ञापन
विज्ञापन
इस जोड़े को एक-दूसरे से इतना प्यार है कि कई बड़ी खामियों के बाद भी वो साथ रहने को तैयार हैं। डेली मेल के मुताबिक चीन के एक छोटे से गांव में रहने वाले इस कपल की कहानी वाकई सच्चे प्यार को मानने पर आपको मजबूर कर देगी।76 साल की वाई गुई ऑसटियोपोरोसिस नाम की हड्डियों की बीमारी से पीड़ित है। उनकी पीठ पर कुब्बड़ निकली हुई है और वो सीधे होकर नहीं चल सकती। वो हमेशा एक डंडी की मदद से ही चलती हैं।लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि उनके पति नेत्रहीन हैं। खुद बुढ़ापे में बीमारी से पीड़ित रहने वाली महिला जो चल सकने में भी दिक्कत महसूस करती है, वो नेत्रहीन पति की मदद को आज भी आगे ही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

55 साल का साथ

वाई के पति का नाम हुआंग फ्यूनांग है और वो 80 साल के हैं। चीन के जिस गांव में वो रहते हैं वहां उन्हें एक अच्छे पति-पत्नी के तौर पर लोग जानते हैं। वो मानते हैं कि दोनों एक एक-दूसरे के लिए समर्पित हैं।इस जोड़े के शादी के अब 55 बरस बीत चुकें हैं। शादी तब की थी जब दोनों कुछ बीस साल के थे। वाई और हुआंग कहते हैं कि उन्हें शादी के वक्त ली गई कसमें आज भी याद हैं और इसलिए वो दोनों एक-दूसरे का साथ निभाते हैं।दोनों को एक-दूसरे का साथ पसंद है और वो बहुत सुखी जीवन जी रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें