फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी ने सपनों में भी नहीं सोचा था, दादा ने की ऐसी हरकत!

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही जगह पर पड़े रहने से कोई भी इंसान बोर होने लगता है। फिर अपनी बोरियत को दूर करने के लिए बाहर घूमने जैसे प्लान बनाता है।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक ये दादी भी कुछ ऐसा ही सोच रही थी। उसने लंबी छुट्टियों पर अकेले ही जाने का प्लान बनाया। कुछ ही देर में उसने अपने इस प्लान के बारे में अपने बूढ़े पति को भी बताया।

पत्नी के अकेले ही छुट्टियों पर निकलने की बात 64 साल के ब्रायन पिकरिंग पर इतनी बुरी लगी कि उसने एक खौफनाक कदम उठाने का फैसला कर डाला।

घर में थे बच्चे भी

इंग्‍लेंड के मिडिलबर्ग में रहने वाले इस परिवार में ब्रायन को बूढ़ी पत्नी के अकेले छुट्टियों पर जाने की बात एकदम भी रास नहीं आई। जिस दौरान पत्नी ने ब्रायन से ये बात की थी उस वक्त घर में दोनों के छोटे-छोटे पोते-पोती भी मौजूद थे।

लेकिन ब्रायन ने आव देखा न ताव। वो बाहर गया और गुस्से में पूरे घर को जला दिया।

इस हादसे में घर तो पूरा जल गया लेकिन खुशकिस्मती से ब्रायन की बूढ़ी पत्नी मारगरेट और तीन और पांच साल के पोते-पोती किसी तरह बच गए।
विज्ञापन

अब कैद

पत्नी की सिर्फ एक बात पर अपना घर जला डालने और पत्नी समेत पोत-पोती की जान लेने की कोशिश करने वाले दादा को दादी ने नहीं छोड़ा।

उसने मामले ‌को फौरन कोर्ट में दाखिल किया। अभी ब्रायन जेल में है। कोर्ट ने उसे छह साल की सजा सुनाई और जुर्माना लगा ‌दिया ।

हैरतअंगेज! महिला ने बच्चे को नहीं, छिपकली को दिया जन्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें