फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये महिला मरी तो घर वालों ने किया डांस, मनाई पार्टी!

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी, डांस, और डिस्को का क्रेज युवाओं में ही नहीं होता, कई बुजुर्ग भी इनके दीवाने होते हैं। अमेरिका की एक दादी भी कुछ ऐसी ही थीं।
विज्ञापन


लेट नाइट पार्टी में मस्ती करना और युवाओं की तरह जिंदगी जीना उन्हें बेहद पसंद था। लेकिन हर किसी के मरने का दिन आता है।

मिरर के मुताबिक, हाल ही में 83 साल की मीरियम की मौत हो गई। अब उन्हें विदा करने के लिए उनके घरवाले कुछ अलग करना चाहते थे।लेकिन हर किसी के मरने का दिन आता है।

जो था पसंद, कुछ वैसा ही

अं‌‌‌तिम संस्‍कार का आयोजन करने वाले डायरेक्टर को दादी के घरवालों ने बताया कि उन्हें सिगरेट, व्हिस्की और बीयर पीना पसंद था। उनके लिए लाइफ का दूसरा मतलब ही डिस्को था।

इसलिए डायरेक्टर ने तय किया कि आम तरीके से चुप-चाप उन्हें विदाई देने के बजाय उन्हें उन्हीं के अंदाज में विदाई देनी चाहिए।

इसके लिए दादी की डेड बॉडी को पहले तो चेयर पर बैठाया गया, उसके बाद टेबल पर शराब, व्हिस्की और ‌बीयर की बोतलें भी रख दी गई। हॉल में डिस्को लाइट्स लगाने के बाद उसमें माहौल को एकदम पार्टीनुमा बना दिया गया।
विज्ञापन

दादी को सजाया भी

अब दादी को बढ़िया विदाई देनी थी, तो दादी को सजाना भी जरूरी था। इसलिए दादी को पार्टी कॉस्ट्यूम भी पहनाई गई।

दादी को विदाई समारोह में एक हाथ में बीयर और दूसरे हाथों में सिगरेट थमाई गई।

जो भी मेहमान इस विदाई समारोह में आया वो दादी के ऐसे रूप को देखकर हैरान रह गया।

ऐसी खतरनाक बीमारी जिसमें अपने आप जुड़ने लगती है उंगलियां!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें