भूख से ज्यादा खा लेने पर हमारा पेट एक दम भर जाता है। उसके बाद काफी देर तक हम कुछ भी खाने की हिम्मत नहीं कर पाते हैं।
डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक हम आपको मिलवाना चाहते हैं एक ऐसी हैरतअंगेज बच्ची से जिसके खाने की भूख कभी मरने का नाम नहीं लेती।
आपको जानकर हैरानी होगी की पश्चिम बंगाल में रहने वाली सुमन खातून नौ साल की है। वो एक हफ्ते में 180 केले, 8 किलो आलू और 14 किलो चावल खाती है।
सबसे मोटी
मजे से अपने खाने का आनंद उठाती सुमन 92 किलो की है और इस दुनिया के सबसे मोटे बच्चों में से एक है।
उसकी भूख इतनी भयानक है कि दिन भर खाते रहने के बाद भी उसका पेट और मन नहीं भरता। उसे लगातार खाना ही चाहिए होता है।
सुमन अपने कद और उम्र के हिसाब से पांच गुना से भी ज्यादा है। जब वो अपने दोस्तों के साथ खड़ी होती है, तो उनके आगे किसी दानव समान ही लगती है।
मीठा है खास पसंद
सुमन के खाने को लेकर टेस्ट की बात करें तो उसे खाने में मीठा खासा पसंद है। वो बंगाली है और इसलिए उसे छेने वाली मिठाइयां और केक से कुछ खासा लगाव है।
वो इतनी मोटी हो चुकी है कि उसे बैठने से लेकर, खड़े रहने, खेलने और दौड़ने तक में भी बहुत दिक्कतें होती है।
सुमन को खाना बहुत पसंद है, लेकिन इसके साथ ही मिलने वाली कई तरह की बीमारियां और शारीरिक दिक्कतों से परेशानी भी है।
मां भी परेशान
सुमन की मां बेली बीबी अपनी नन्ही बेटी के बढ़ते वजन से तनाव में हैं। उनका कहना है कि सुमन को भूख बहुत लगती है।
वो चाहतीं हैं कि उनकी बेटी के मोटापे का किसी तरह से कोई इलाज निकाला जाए।
वो जानती हैं कि इससे आगे चलकर उनकी बेटी को डायबीटीज और दिल की बीमारी होने का खतरा है।
उन्होंने डॉक्टरों से सुमन के वजन को मैनेज करने के लिए मदद मांगी है।