फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंद से लेकर रेत तक, सब खा जाती है ये लड़की

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बच्ची को खाने पीने का काफी शौक है और ये सब कुछ बड़े शौक से खा भी लेती है। जी हां, लगभग सब कुछ, केवल खाने वाले चीजें छोड़ कर। आठ साल की जेसिका वॉकर पिका नाम की बीमारी से ग्रसित है जिसके कारण उसे पौष्टिक आहार छोड़ कर बाकी सब खाने की इच्छा होती है।
विज्ञापन


जेसिका की मां लिंडसे बताती हैं कि जब वह छोटी सी थी तो फर्श पर घुटनों के बल चल कर कुत्ते की कटोरी में से उसके बिसकुट निकाल कर खा जाती थी।

यहां तक कि उसने बालू और मिट्टी की लोई भी खाई है। उसकी मां कहती हैं,'' यह बहुत आश्चर्यजनक है। मैं जब भी उसे उसकी आंटी के घर छोड़ती थी तो वहां वो मोमबत्तियां तक खा जाती थी। लेकिन वहीं अगर मैं उसके सामने प्लेट में चिकन रख दूं तो उसे हाथ तक नहीं लगाती।''

प्लास्टिक खाने में भी नहीं लगता डर

जेसिका की मां को पहले लगा था कि यह बच्चों की आदल होती है इसलिए मामूली बात है। लेकिन जब उन्होंने अपनी बेटी को बगीचे में पौधे और मिट्टी खाते देखा तो उन्हें चिंता होने लगी।

लिंडसे कहती हैं, ''जब वह दो साल की थी तो मैंने उसे बाल सुरक्षा गृह में भी डाला था और पहले ही दिन खबर आ गई कि मिट्टी खा लेने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। और मैं समझ गई कि मामला गंभीर है।''

जेसिका दीवारों पर चिपकी तस्वीरों को निकाल कर उसके पीछे लगी गोंद तक को खा जाती है। इस बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए खासी मुश्किल हो सकती है अगर वे कुछ जहरीला खा लें तो। हालांकि जेसिका सिर्फ ऐसी कोई चीज नहीं खाती हैं। वह कच्ची सब्जियां खा लेती हैं और यहां तक कि सामानों पर लगा बबल रैप तक खा जाती है।
विज्ञापन

अजीब बीमारी की है शिकार

लिंडसे ने बताया कि एक बार बचपन में जेसिका पालने में झूल रही थी और पास रखी मटर खाने के लिए आगे बढ़ी। तभी वह पालने से नीते गिर गई और उसके सिर पर काफी चोट आई। बावजूद इसके वह मटर खा कर ही मानी।

वह कहती हैं कि उसे देख कर ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने उस पर मटर खाने के लिए जादू टोना किया हो। अस्पताल में डॉक्टर ने लिंडसे और उनके पति कार्ल को पिका के बारे में बताया कि विटामिन की कमी से होने वाली यह बीमारी गर्भवती महिलाओं में आम है।

पांच साल से इस बीमारी के बारे में पता होने के बावजूद जेसिका में इसे कम करने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे। उसकी मां को डर है कि जब वो बड़ी हो जाएगी तब क्या होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें