फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल 16 बच्चे, ये है दुनिया की सबसे बेहतरीन गर्भाशय वाली मां

Tue, 14 Jul 2015 06:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इस औरत का गर्भाशय दुनिया में सबसे मजबूत माना जा रहा है जो एक दर्जन से ज्यादा लोगों की गोद हरी कर चुकी है। दर्जनों बच्चे पैदा कर चुकी इस मां की गोद फिर किसी दूसरे के बच्चे से भरने वाली है लेकिन ये शायद आखिरी बार होगा।
विज्ञापन


दरअसल ब्रिटेन की रहने वाली कैरोन हरलॉक एक प्रोफेशनल सरोगेट मां हैं। कैरोल अब तक 15 बच्चे पैदा कर चुकी हैं और अब 16वे के साथ गर्भवती हैं।

48 वर्षीय कैरोल दूसरों के लिए 13 बच्चे पैदा चुकी हैं और कहती हैं कि अगर इस बार भी डिलीवरी सफल रही तो ये उनका 14वां और आखिरी बच्चा होगा जो वो किसी और को देंगी। कैरोल आखिरी बार अप्रेल 2013 में प्रेगनेट हुई थीं और उनकी वो डिलीवरी काफी परेशानियों भरी रही थी। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की भी समस्या हुई थी और बात उनकी जान पर बन आई थी।

पिछली डिलीवरी में हुआ था जान का खतरा

कैरोल कहती हैं कि डॉक्टरों ने उन्हें सख्त हिदायत दी थी कि वो दोबोरा प्रेगनेंट न हों। लेकिन कैरोल को अपनी सेहत के लिए डर नहीं है बल्कि वो उन जोड़ों की मदद करना चाहती हैं जो बच्चे पैदा नहीं कर सकते।

कैरोल कहती हैं कि पिछली डिलीवरी के बाद उन्होंने सोच लिया था कि वो प्रेगनेंट नहीं होंगी लेकिन वो अपनी इस कहानी को चरम तक ला कर खत्म करना चाहती थीं। यह जोड़ा जिसके लिए वो आखिरी बार प्रेगनेंट है, उससे वो जुड़ा हुआ सा महसूस करती हैं इसलिए उन्होंने ये कदम उठया।
विज्ञापन

खुद की भी हैं दो बेटियां

कैरोल कहती हैं कि इस बार वो नेचुरल तरीके की बजाए सिसेरियन बच्चा पैदा करेंगी। कैरोल को इस आखिरी बार के लिए अपने 16 साल पुराने साथी पॉल को भी मनाना पड़ा क्योंकि पिछली बार जब उन्होंने सरोगेसी के लिए गर्भवती न होने का फैसला लिया था तो पॉल काफी खुश हुए थे।

कैरोल की खुद की दो बेटियां है जो वयस्क हो चुकी हैं और उनकी उम्र 24 और 21 साल की हैं। उन दोनों के लिए भी यह बहुत मामूली बात हो गई है क्योंकि वो बचपन से ही अपनी मां को ऐसे देखती आ रही हैं। कैरोल को दुनिया का सबसे बेहतरीन गर्भाशय वाली महिला माना जाता है क्योंकि वो पिछले 20 सालों में अब तक 13 बच्चों को जन्म दे चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें