फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसे लड़का समझ कर सब कुछ सौंप दिया, वो निकली लड़की, कर डाला मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने एक लड़की पर इसलिए मुकदमा कर दिया है कि वो लड़का बन कर उसके साथ संबंध बना रही थी। उसका कहना है कि काफी समय तक उसे लगता रहा कि वह काए फॉर्चून नाम के एक आदमी के साथ रिलेशनशिप में है लेकिन जब उसे सच्चाई का पता चला तो वह यकीन नहीं कर पाई।
विज्ञापन


टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक मामला इंगलैंड के चेशायर का है जहां पीड़ित महिला ने अपनी दोस्त न्यूलैंड पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसे लगता था कि वह आदमी के साथ शारीरिक संबंध बना रही है। वे जब भी संबंध बनाते थे तो उसकी आंखें बंद कर दी जाती थीं।

उसने बताया कि उसके बॉयफ्रेंड यानि काए इसलिए ऐसा करता था क्योंकि उसने पीड़िता से बोल रखा था कि वह ब्रेन ट्यूमर से उभर रहा है इसलिए वह नहीं चाहता कि ऐसे नाजुक समय पर पीड़िता उसे देखे।
विज्ञापन

आंखें पर पट्टी बांध कर बनाते थे संबंध

पीड़िता ने बताया कि उसे सच्चाई तब पचा चली जब अचानक उसने अपनी आंखों से पट्टी हटाई और बॉयफ्रेंड को आर्टिफिशयल लिंग लगाए देखा। जबकि असल में वह एक लड़की थी।

वहीं आरोपी महिला का कहना है कि उसने पीड़िता को कभी संबंध बनाते वक्त आंखें बंद करने के लिए नहीं कहा। बल्कि पीड़िता ने ही उसे ऑनलाइन आर्टिफिशयल लिंग खरीदने के लिए कहा था।

आरोपी न्यूलैंड का कहना है कि पीड़िता खुद भी उसके साथ संबंध बनाने के लिए उत्सुक रहती थी। उसने कहां, ''वह खुद ही चाहती थी कि मैं उसके करीब आऊं।'' न्यूलैंड ने अपनी वकील को भी बताया कि वह तो पीड़िता से प्यार करती थी।

सच्चाई सामने आने पर पीड़िता के साथ हुई अपनी बहस के बारे में आरोपी महिला ने बताया,''उसने मुझे धक्का दिया और मैं सीढ़ियों से नीचे गिर गई। वह मेरे ऊपर से कूद कर बस चली गई।'' उसने यह भी बताया कि कैसे वह पीड़िता के पीछे पीछे दौड़ी, यब सबूत कोर्ट ने भी सीसीटीवी की फुटेज के माध्यम से देखा।

न्यूलैंड ने बताया,'' मैं बस ब्रिज से कूद कर जान देना चाहती थी। मैं यह सोच भी नहीं सकती कि वह मेरी जिंदगी में अब नहीं होगी।''
विज्ञापन

आरोपी ने दी प्यार की दुहाई

कोर्ट ने जब न्यूलैंड से सवाल किया कि उसने पीड़िता को माफी भरे मेजेस क्यों भेजे तो उसका जवाब था,'' मुझे लगा जैसे मैंने कुछ गलत किया है। उसने जब यह कहा था कि उसे कुछ पता नहीं था तो मैंने उसका विश्वास कर लिया था।''

पीड़िता की वकील ने जब आरोपी महिला से आंखे बंद होने के बारे में सवाल किया तो उसने पूरी तरह मना कर दिया। उसे यकीन था कि पीड़िता सब कुछ देख सकती थी। चेस्टर क्राउन कोर्ट में यह मामला अभी चल रहा है और न्यूलैंड अभी भी आरोपी ही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें