फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के मौके पर दोस्त ने दी 'हाहाकारी' पार्टी, वीडियो देखकर हंस-हंस के पागल हो जाएंगे आप

Sat, 25 Aug 2018 05:10 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
eid funny Video
विज्ञापन

अगर सोशल मीडिया की फर्जी बहस को ज्यादा तवज्जों न दिया जाए तो साफ है कि ईद, होली और दीवाली पर दोस्ती का स्वाद चार गुना बढ़ जाता है। होली पर बनने वाली गुजिया और ईद की सेवई की मिठास में जबरदस्ती कड़वापन भरने की कोशिश की जा रही है। हमें इस कोशिश को नाकाम करने की कोशिश करनी चाहिए। 

विज्ञापन


खैर ये सब बातें तो आप सुनते ही रहते होंगे। आज आपको ईद की मस्ती दिखाते हैं। ईद पर दोस्तों को घर पर बुलाने का पुराना रिवाज है। इस जमाने (जब सोशल मीडिया पर लोग एक दूसरे के खिलाफ जहर उगलते हैं) में भी ये रिवाज बदस्तूर जारी है। लेकिन कई बार इस वक्त मस्ती हो जाती है। हुआ भी ऐसा ही, एक दोस्त ने ईद पर अपने दोस्तों को बुलाया। 
 

दुश्मन न करे दोस्त ने वो काम किया है

eid funny Video
दोस्तों का सारा ध्यान दरवाजे से आने वाली ट्रे की तरफ था। जैसे ही दरवाजे दोस्त खाने की ट्रे लेकर आया। सारे उजड्ड दोस्त सलीके से जमीन पर बैठ गए। उम्मीद थी कि थाली से परदा हटेगा तो बिरयानी का पहाड़ दिखाई देगा। जिसमें से सबसे बड़ा पीस मैं अपने हिस्से में ले लूंगा। लेकिन थाली से परदा हटते ही जो सामने आता है। उसे देखकर दोस्त बिदक जाते हैं। कमरे में भगदड़ मच जाती है। जिसको जहां से जगह मिलती है। वहां से निकल कर भागते हैं। 

 
विज्ञापन

देखें वीडियो

दरअसल यह वीडियो एक प्रैंक है, चैनल के मुताबिक कुछ दोस्तों को इस सांप के बारे में पता था। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने आग लगा रखी है। देखें आप भी और उन दोस्तों के साथ शेयर करें जिनको इस साल ईद, होली और दीवाली के मौके पर याद करते हैं या फिर जिनके साथ मस्ती करते हैं। क्योंकि दोस्तों के बिना कोई भी त्योहार, त्योहार जैसा नहीं लगता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें