फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा बंधन में घर जाने की खुशी नहीं हुई बर्दाश्त, वीडियो हो गया वायरल

Sun, 26 Aug 2018 05:51 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Viral Video Rakshabandhan
विज्ञापन

हिंदुस्तान के कुछ त्योहार किसी धर्म के दायरे में नहीं बंधें है। इन्हें हर कोई मनाता है। रक्षाबंधन ऐसा ही एक त्योहार है, इस दौरान शादी शुदा बहनें अपने भाई के घर जाती हैं और बैचलर भाई भी बहनों के घर पहुंच जाते हैं और डपटकर पनीर और पूड़ियां खाते हैं। बाकी जो साथ रहते हैं उनके लिए ये दिन अपने आप में बहुत खास होता है। रक्षाबंधंन की रौनक त्योहार के एक दिन पहले सड़कों से ही दिखाई देनी शुरू हो जाती है। सार्वजनिक वाहनों में इंसान भूसे की तरह ठूस ठूस कर भरा जाता है। बाजार में दुकानें भी अपने दायरे से बाहर निकलकर सड़कों पर कब्जा कर लेती हैं। 

विज्ञापन


पीले वाले बल्ब के नीचे लटकी राखियों की कतारें भाईयों को बहनों की और बहनों को अपने भाइयों की याद दिलाती हैं। जिनकों इस दिन अपने भाई या बहन के घर जाने का मौका मिल जाता है, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। ऐसा ही कुछ हुआ जब एक बहन रक्षाबंधंन के घर अपने भाई के घर जा रही थी। खुशी इतनी थी कि छिपाए नहीं छिप रही थी। बगल वाले ने इस मौके को कैमरे में कैद कर लिया। आप भी देखेंगे तो आपकी हंसी भी रोके नहीं रुकेगी।  

विज्ञापन

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें