फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस घर को खरीदें और पत्नी ले जाएं बिल्कुल मुफ्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप इन दिनों इंडोनेशिया में घर खोज रहे हैं तो इस ऑफर पर आपका ध्यान ना जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के मुताबिक इन दिनों इंडोनेशिया के स्लेमन में रहने वाली 40 साल की वीना ला अपने घर को बेचना चाहती हैं। घर बेचने के लिए उन्होंने इंटरनेट पर एड डाला और वो अचानक से पॉपुलर हो गया।

वजह थी घर के साथ मिलने वाला होश उड़ा देने वाला ऑफर। लीना ने इस घर को बेचने के साथ खरीदने वाले को लीना को भी साथ ले जाने की पेशकश की। वो भी पत्नी के तौर पर।
विज्ञापन
Trending Videos

सब सही लगा तो कर लूंगी शादी

लीना के पति दरअसल अब नहीं रहे और वो एक ब्यूटी सैलोन की मालकिन हैं। एड में वो एक कार के पास खड़ी हैं और घर की एक छवि ‌दिखाते हुए यूनीक ऑफर रख रहीं हैं।

वो कहती हैं कि उनका घर एक सिंगल स्टोरीड घर है। इसमें कार पार्किंग की जगह है, एक पूल भी है और दो बेडरूम भी अवेलेबल है। ये जावा के द्वीप पर है और वो इसे 75000 डॉलर में बेचने को तैयार हैं।

इस एड के वायरल होते ही मीडियावालों का तांता लीना के घर पर लग गया और पुलिस भी इसके पीछे की सच्चाई को जानने के लिए वहां पहुंची।

विज्ञापन

दोस्त को बताई थी दिल की बात

जब इस बात की सच्चाई का पता लगाने लीना के घर पुलिसवाले पहुंचे, तो लीना ने बताया कि ऐसा करने के पीछे उसका आइडिया नहीं था।

दो बच्चों की मां लीना ने क‌हा कि वो कुछ ऐसा करना चाहती थी जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ये एड जा सके। इसके लिए उनके एक प्रॉपर्टी एजेंट दोस्त से संपर्क किया।

बाद में लीना ने जोड़ा कि क्योंकि वो भी एक पार्टनर की तलाश में हैं, इसलिए वो इस बात से कोई तकल्लुफ में नहीं हैं कि अगर कोई ऐसा बायर उनके पास आए जो खुद भी एक पार्टनर की तलाश में हों।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें