फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा ने बेटी का ऐसा वीडियो कर दिया अपलोड, सभी हो गए अंचभित

विज्ञापन
विज्ञापन
हर मां-बाप अपने बच्चों की तस्वीरें खींचते हैं। इन तस्वीरों में वो शैतानी कर रहे होते हैं या फिर कुछ बहुत ही खास जो उनके लिए जिंदगी के अहम पल बन जाते हैं।
विज्ञापन


डेली मेल में दपी खबर के मुताबिक इस पिता ने अपनी बेटी की ऐसी तस्वीरें खींची कि उसे देखकर वो पानी-पानी हो गई होगी।

असल में बेटी और पापा एक ही कार में सफर कर रहे थे। बेटी बैकसीट पर बैठी थी और पापा आगे से गाड़ी ड्राइव कर रहे थे। तभी बेटी ने अपनी सेल्फी खींचना शुरू की। वो सेल्फी ऐसे खींच थी कि उसके पापा को कोई खैर-खबर नहीं थी।

Trending Videos

पड़ी शीशे पर नजर

रोड पर पीछे आते ट्रैफिक को देखने के लिए बेटी के पिता ने गाड़ी के बाहर लगे रीयर-व्यू शीशे को देखा। वो हैरान रह गए देखकर कि उनकी बेटी अजीबोगरीब तरह के चेहरे बनाकर अपनी सेल्फी खींचने में मस्त है।

अपनी बेटी को बिना बताए  पिता ने सामने से ही अपनी बेटी की सेल्फी खींचते हुए वीडियो बनाना शुरू कर दी। यकीन मानिए, वीडियो में दिख रहा ‌है कि कैसे लड़की ने सेल्फी खींचते वक्त हैं अकेले में किसी भी तरह का चेहरा बनाना नहीं छोड़ा है।

हंसना, रोना, गुस्सा होना, मस्त होना, सेक्सी बनना, डर जाना, सोचना, चेहरे बनाना और ना जाने क्या-क्या। बेटी ने कोई एक्सप्रेशन बनाने नहीं छोड़े।

विज्ञापन

चुपके से किया ऑनलाइन

अपनी बेटी के इस महा फनी वीडियो को देखने के बाद ये पिता इतने खुश हुए कि उन्होंने अपनी बेटी को बिना बताए ही उसकी सेल्फी सेशन का पूरा वीडियो ऑनलाइन पोस्ट कर दिया।

उन्हें पता था कि अगर वो बेटी को बताकर ऐसा काम करते, तो वो सपने में भी उन्हें ऐसा करने की इजाजत ना देती।

कुछ वक्त बाद वीडियो को 22000 तक लोगों ने देखा। ये वायरल हुआ और हिट भी। इस पर लोगों ने कई प्रतिक्रियांए दीं। कोई हंसा, तो किसी ने पापा इस हरकत को पब्लिक एंबैरसमेंट कहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें