ट्रेंड आते हैं और जाते हैं। इसी बीच फैशन को अपनाने वालों की कोई कमी नहीं है। मॉडर्न जमाने में बहुत सारे लोग टैक सैवी हैं और ऑनलाइन शॉपिंग ही करते हैं।
डेली मेल के मुताबिक चीन में रहने वाली एक कस्टमर को एक खास तरह के गाउन को खरीदने का मन था। ये एक कट आउट गाउन था जो साल 2013 में जेमी एलिक्जैंडर नाम की हीरोइन ने एक फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान पहना था।
इस बात में कोई दो राय नहीं थी कि गाउन मादक भी था और साथ डीसेंट भी। इस गाउन को शॉपिंग वेबसाइट ताओबाओ पर उसने देखा और फौरन ऑर्डर कर दिया।
मंगवाया क्या और आया क्या?
इस महिला को लगा कि तस्वीर में दिखाए जाने वाली मॉडल की तरह उसे भी उसके फिटिंग का गाउन मिलेगा।
उसने उस गाउन को ऑनलाइन ऑर्डर कर दिया और उसके आने का इंतजार करने लगी। इसके बाद तो जो चीज उसके पास पहुंची उसे देखकर उसके क्या किसी के भी होश उड़ जाएं।
इस गाउन में उसका बदन जहां से ढकना चाहिए था, पैटर्न के हिसाब से वहां नहीं ढका और जहां खुला होना चाहिए था वहां ड्रेस के पैटर्न ने ही घेरा ले रखा था।
गुस्से में डाल दी तस्वीर ऑनलाइन
अपने ड्रेस में मिले धोखे के बाद ये महिला कस्टमर इतने गुस्से में थी कि उसने ड्रेस का पहना और ओरिजनल तस्वीर के साथ सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर डाल दिया।
महिला के मुताबिक उसके रुपए तो गए ही साथ ही उसकी उम्मीद भी टूट गई कि कैसे ऑनलाइन शॉपिंग में कभी-कभी बड़ा धोखा भी मिल जाता है।
बता दें गाउन जैसा दिखा और असलियत में वैसा ना आने का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई कस्टमरों ने जैसी चीज चाही वैसी ना पाने की शिकायत की है।