काफी दिनों पर मिलने पर गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड के साथ ये बहुत कॉमन होता है कि वो एक-दूसरे को गिफ्ट दें और पार्टी करें।
डेली मेल के मुताबिक ये ब्वॉयफ्रेंड भी कुछ ऐसा ही खास करने के मूड में था। उसकी गर्लफ्रेंड लातविया से इंगलैंड स्थित केंट में लौट रही थी।
24 साल की जाना स्टैनकेवीशूट के भव्य स्वागत के लिए उसका ब्वॉयफ्रेंड अमांज इसेन ने घर पर ही खास तैयारी कर रखी थी। वो जाना को सरप्राइज करना चाहता था।
ऐसे सजाया
उसने महबूबा के इंतजार में बेडरूम में ही पार्टी का माहौल बनाया।
किसी फिल्मी सीन की तरह शैंपेन की बॉटल, कम रोशनी वाला कमरा और प्यार भरी चिठ्ठी के साथ एक टेडी बीयर भी रखा।
उसने जाना के लिए उसके नाम और एक दिल के शेप में इलेक्ट्रिक कैंडल प्लेस किए।
अब वो नीचे आ गया और अपनी गर्लफ्रेंड के आने का इंतजार करने लगा। तभी उसने एक बड़ी तेज आवाज सुनी।
गर्लफ्रेंड बेहद नजदीक
अमांज ऊपर कमरे में भागगर गया तो उसने देखा कि उसका पूरा कमरा धुंआ- धुंआ हो रखा है।
उसका पूरा सेटअप बिगड़ चुका था। कमरे में आग की लपटें उठ रही थीं और जाना भी घर के करीब थी।
मामला देखते ही देखते इतना पेचीदा हो गया कि अमांज को पुलिस बुलानी पड़ी। घर में गर्लफ्रेंड के बजाय फायर पुलिस आ चुकी थी।
सब खाक
अमांज की गर्लफ्रेंड जब मौके पर पहुंची तो वो दंग रह गई।
अमांज का ऐसा प्यार देखकर वो और भी खुश हुई। लेकिन अब अमांज ने साफ कर दिया कि आगे से वो कोई कैंडल लाइट डिनर नहीं मैनेज करेगा।
अब से वो बस चॉकलेट और कार्ड देकर ही मामला निबटा दिया करेगा।