फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 हफ्ते के बच्चे के साथ पिता कर बैठा ऐसा काम!

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने बच्चे के पैदा होने पर सभी मां-बाप को खुशी होती है। वो इसका जश्न भी मनाते हैं।
विज्ञापन


30 साल का डेविस भी अपने बेटे के जन्म की खुशी मनाते हुए पार्टी कर रहा था। उसने अपने दो करीबी दोस्तों के साथ वोदका पिया और नशे में धुत्त होकर सो गया।

डेली मेल के मुताबिक सुबह जब वो सो कर उठा, तो उसकी पत्नी ने उसे बच्चे को बॉटल वाला दूध देने के लिए कहा। लेकिन तभी...

पीटना शुरू

अपने बच्चे को दूध देने के बजाय पता नहीं डेविस का क्या सिर फिरा कि वो अपने बेटे को पीटना शुरू कर गया।

केंट में रहने वाले इस पिता ने अपने ही 3 हफ्ते के बच्चे को इतना पीटा कि उसे गहरी चोटें आईं। इसके पीछे कारण क्या था, ये किसी को पता नहीं।

बच्चे की पिटते-पिटते हालत इतनी खराब हो गई कि उसे अस्पताल ले जाया गया। बच्चे को देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।

इतनी चोटें

डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे का सिर फूट गया है, रीढ़ की हड्डियां भी टूटीं हैं और अब उसे सेरिब्रल पालसी नाम की बीमारी हो गई है।

ये एक ऐसी बीमारी होती है जिसमें शरीर के कई अंग काम करना बंद कर देते हैं और इससे बात करने में भी जिंदगी भर के लिए उलझन होती है।

अब डेविस का बच्चा 15 महीने का हो गया है। मामला इस बीच कोर्ट में तेजी से बढ़ रहा था। तभी एक दिन कोर्ट ने इस घटना पर अपना फैसला दे दिया।
विज्ञापन

हुई जेल

कोर्ट ने कहा कि बच्चे को इतना पीटने और जिंदगी भर के लिए विक्षिप्त करने के लिए डेविस को जेल की सजा सुनाई है।

इस फैसले से डेविस की पत्नी खुश होकर भी नहीं है। उसका कहना है कि डेविस तो कुछ सालों बाद तो जेल से छूट जाएगा, लेकिन जो उसके बेटे का हाल हुआ है वो कभी नहीं बदलेगा।

वो डेविस के लिए उम्रकैद की सजा चाहती हैं। हांलाकि इस मामले में डेविस पहले अपने ऊपर लगे आरोप मान नहीं रहा था, लेकिन जांच कड़ी होते ही सब कुछ हुआ दूध का दूध पानी का पानी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें