भले ही आपके पास गर्लफ्रेंड हो या फिर लड़कियों के पास कोई ब्वॉयफ्रेंड, लेकिन फिर भी कभी-कभी एक-दूसरे से अलग होकर आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी करना पसंद करते हैं।
ये ऐसी पार्टी होती है जिसमें आपका लव-इंट्रेस्ट साथ नहीं होता। बस, कुछ दोस्त। हफपोस्ट के मुताबिक टेक्सस में रहने वाला ये शख्स भी एक रात अपने दोस्तों के साथ पार्टी ही करना चाहता था।
उसका अपने दोस्तों के साथ पूरा प्लान बना लिया। लेकिन, उसकी गर्लफ्रेंड को पसंद नहीं था कि ब्वॉयफ्रेंड उसे कभी भी छोड़कर कहीं जाए।
कह डाला गजब
आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि उसने पार्टी करने के लिए अपने गर्लफ्रेंड को फोन करके कह दिया कि उसका किडनैप हो गया है।
उसने कहा कि उसपर एक कर्ज था। ना चुकाने के बाद कर्जा देने वाले ने उसको उठवा लिया। ये भी बताया कि अभी वो अगवा कर लिया गया है।
ऐसा कहकर वो कुछ देर अपनी गर्लफ्रेंड से कुछ देर के लिए दूर होना चाहता था। वो मजे से कुछ वक्त अपने दोस्तों के साथ बिताना चाहता था। लेकिन, उसके इस आइडिया को गर्लफ्रेंड ने गंभीरता से ले लिया।
बता दिया पुलिस को
गर्लफ्रेंड ऐसा सुनते ही फौरन पुलिस के पास दौड़ी। पुलिस ने लड़की की मदद की और तुरंत ही ब्वॉयफ्रेंड की तलाश में लग गई।
काफी देर बाद भी जब ब्वॉयफ्रेंड का अता-पता नहीं चला तो उन्होंने लड़के के एक दोस्त को किडनैप करने के शक में पकड़ा। दोस्त के पकड़े जाने की बात का पता चलते ही ब्वॉयफ्रेंड पुलिस के पास जा पहुंचा। उसने सारा सच पुलिस को बता दिया।
उसने बताया कि वो अपनी गर्लफ्रेंड से काफी डरता है। इसलिए, पार्टी के लिए रोक जाने के डर से उसने ऐसा कदम उठाया जो उस पर ही भारी बीता।
पुलिस ने उससे ऐसा कारनामा करने के लिए जुर्माना लिया और थोड़ी देर कैद में भी रखा। आपको बता दें ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के ऐसे कई किस्से और भी हैं जो आपको दंग कर देंगे।
जब गर्लफ्रेंड ने ब्वॉयफ्रेंड को सरेआम घसीटा...
गर्लफ्रेंड से हुआ ऐसा त्रस्त, बना लिया अपने ही मरने का प्लान
उफ! कैंडल लाइट डिनर की रात ये क्या हो गया?